एक्सप्लोरर

Bihar Politics: महागठबंधन में 10 से अधिक सीटों की कांग्रेस ने की मांग, अखिलेश सिंह ने पशुपति पारस को दिया ऑफर

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. वहीं, चिराग और पशुपति विवाद पर शनिवार को कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह बड़ा बयान दिया.

Akhilesh Singh Statement: बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने शनिवार को कहा कि पार्टी राज्य में 10 से अधिक लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहेगी. पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 10 सीटों पर किस्मत आजमाई थी. इस बार हम निश्चित रूप से इससे अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहेंगे. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि इस संबंध में अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व लेगा. वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) यदि कांग्रेस (Congress) के साथ हाथ मिलाना चाहें तो उनका स्वागत है.

बता दें कि लोजपा नेता पारस ने शुक्रवार को बीजेपी पर उनकी पार्टी के साथ न्याय नहीं करने का आरोप लगाया था और राजग छोड़ने का संकेत दिया था.

दो दिन के अंदर महागठबंधन में सीटों का हो जाएगा बंटवारा- अखिलेश सिंह

अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस की राज्य चुनाव समिति ने शनिवार को अपनी बैठक में हमारे केंद्रीय नेतृत्व को महागठबंधन के घटक दलों के साथ सीट बंटवारे पर फैसला करने के लिए अधिकृत किया. आगे उन्होंने कहा कि दो दिन के अंदर महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो जाएगा. फॉर्मूला सामने आ जाएगा. अब तक तो एनडीए में सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है. 

पीएम मोदी पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी ने देशवासियों के नाम जो चिट्ठी लिखी है उससे कोई फायदा नहीं होने वाला. घनबल के जरिये चुनी हुई सरकारों को गिराना ही मोदी की गारंटी है. पीएम मोदी को किसानों को चिट्ठी लिखकर माफी मांगनी चाहिए कि हम आपकी आय दुगुनी नहीं कर पाए. पीएम को नौजवानों को चिट्ठी लिखकर माफी मांगनी चाहिए कि हर साल दो करोड़ रोजगार हम नहीं दे पाए. बेरोजगारी दर में पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका से भी ऊपर भारत चला गया है. महिलाओं, आम लोगों से पीएम मोदी को पत्र लिखकर माफी मांगनी चाहिए कि महंगाई हम कम नहीं कर पाए.

ये भी पढे़ं: Lok Sabha Election 2024: बिहार में इन मुद्दों को लेकर नीतीश-तेजस्वी होंगे आमने-सामने, किसका होगा पलड़ा भारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget