एक्सप्लोरर

Congress Statement: मांझी प्रकरण पर अखिलेश सिंह ने नीतीश को दी सीख, कहा- तुम ताम की भाषा CM के मर्यादा के अनुरूप नहीं

Akhilesh Prasad Singh Statement: जीतन राम मांझी पर सीएम नीतीश के दिए गए बयान पर अखिलेश प्रसाद सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सीएम ने जिस तरीके से बात की उसे बेहतर ढंग से रखा जा सकता था.

पटना: भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद (Abul Kalam Azad) की जयंती के अवसर पर शनिवार को कांग्रेस (Congress) प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) प्रकरण पर बयान दिया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिस तरीके से बात की उसे बेहतर ढंग से रखा जा सकता था वह मर्यादा के अनुरूप नहीं हैं, लेकिन उन्होंने जो कहा उसमें सच्चाई है नीतीश कुमार ने ही उन्हें मुख्यमंत्री बनाया. तुम ताम की भाषा मुख्यमंत्री के मर्यादा के अनुरूप नही है. पूरा बिहार जानता है कि मांझी जी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बनाया, लेकिन जिस तरह से उन्होंने बात की उसको थोड़ा बेहतर ढंग से रखा जा सकता था.

कई कांग्रेस के नेता रहे मौजूद

मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर अखिलेश सिंह ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान देश की आजादी से लेकर देश की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में भी रहा है. अपने पुरखों को याद किए बिना प्रगति नहीं हो सकती है. वहीं, मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर कांग्रेस प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे. 

सदन में मांझी पर भड़क गए थे सीएम नीतीश

बता दें कि दरअसल, विधानसभा में आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर गुरुवार को चर्चा हो रही थी. पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने इस दौरान चर्चा में भाग लेते हुए जातीय सर्वे पर ही सवाल उठा दिया. उन्होंने कहा कि क्या सरकार कभी इसका विश्लेषण किया है कि आरक्षण का लाभ लोगों को मिल रहा है. इतना सुनते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए और खड़ा होकर बोलने लगे. उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी को कोई ज्ञान नहीं है. मेरी मूर्खता की वजह से सीएम बन गए. उन्होंने आगे बीजेपी की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये गवर्नर बनना चाहता है, पहले भी आप लोगों के पीछे घूमता था, बनवा दीजिए गवर्नर.

ये भी पढ़ें: BJP Reaction: 'महागठबंधन से दोस्ती सीएम पर भारी', विजय सिन्हा बोले- नीतीश कुमार पर इसका असर पड़ना तय ही था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget