एक्सप्लोरर

Pappu Yadav Nomination: पप्पू यादव के निर्दलीय नामांकन से कांग्रेस नाराज, चुनाव लड़ने में फंसेगा मामला?

Pappu Yadav News: बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने पप्पू यादव को नाम वापस लेने की चेतावनी दे दी है. नाम वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अप्रैल है.

Pappu Yadav Nomination: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के नामांकन की तिथि गुरुवार (04 अप्रैल) को समाप्त हो गई. दूसरे चरण के अंतिम दिन बिहार की हॉट सीट पूर्णिया से पप्पू यादव ने हजारों समर्थकों के साथ नामांकन के लिए निकले. पूर्णिया से वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे. उनके इस फैसले से कांग्रेस में नाराजगी है. अब सवाल है कि क्या पप्पू यादव अपना नामांकन वापस लेंगे या हर हाल में चुनाव लड़ेंगे? क्या कांग्रेस कोई कार्रवाई करेगी क्योंकि उन्होंने पार्टी का विलय कर दिया है.

बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने पप्पू यादव को नाम वापस लेने की चेतावनी दे दी है. उन्होंने कहा है कि अभी भी नाम वापस लेने का समय बचा हुआ है. वह नामांकन वापस ले लें. गुरुवार की शाम अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान किसी को भी यह इजाजत नहीं देता है कि पार्टी से कोई निर्दलीय नामांकन करे. पप्पू यादव को यही सलाह है कि अभी भी नाम वापस लेने का समय बचा हुआ है.

नाम वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अप्रैल है. ऐसे में देखना होगा कि पप्पू यादव क्या अखिलेश प्रसाद सिंह की बात मानते हैं या फिर वह चुनाव लड़ते हैं. पप्पू यादव ने खुले तौर पर कह दिया है कि सब कुछ बर्दाश्त है लेकिन पूर्णिया छोड़ने की बात बर्दाश्त नहीं है. गुरुवार को पप्पू यादव ने रोया भी था. कहा था कि 14 दिन से वो टॉर्चर हो रहे हैं.

कांग्रेस कर सकती है पप्पू यादव पर कार्रवाई?

उधर दूसरी ओर अखिलेश प्रसाद के बयान के बाद सवाल है कि क्या कांग्रेस कार्रवाई कर सकती है? पप्पू यादव को चुनाव लड़ने से रोक सकती है? राजनीतिक जानकार अरुण कुमार पांडेय कहते हैं कि पप्पू यादव ने निर्दलीय नामांकन किया है इसलिए उनके नामांकन में कांग्रेस कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकती है. कांग्रेस बहुत ज्यादा करेगी तो उन्हें सिर्फ पार्टी से निकाल सकती है.

अरुण पांडेय ने कहा कि पप्पू यादव कांग्रेस का झंडा, चुनाव चिह्न, ये सब पोस्टर बैनर में इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. व्यक्तिगत रूप से अपने भाषण में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी या किसी अन्य व्यक्ति के प्रति श्रद्धा दिखाते हुए नाम लेते हैं तो इस पर भी पार्टी नियमानुसार कोई ऑब्जेक्शन नहीं डाल सकती है.

यह भी पढ़ें- Prashant Kishor: 'मैंने ही पीएम मोदी का प्रचार...', प्रधानमंत्री के वादे पर क्या बोले प्रशांत किशोर?

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Embed widget