एक्सप्लोरर

Nawada Fire: नवादा अग्निकांड पर बिहार में सियासी हमले हुए तेज, अखिलेश सिंह बोले- कांग्रेस समिति करेगी जांच

Akhilesh Singh News: नवादा में हुई आगजनी और गोलीबारी की घटना में कांग्रेस ने जांच समिति बनाने की घोषणा की है. वहीं, बीजेपी और जेडीयू ने घटना की निंदा की है और गिरफ्तारियों की सूचना दी है.

Nawada Fire: नवादा के महादलित टोला में आगजनी और फायरिंग की घटना पर खूब बयानबाजी हो रही है. इस घटना को लेकर राजनीति गरमा गई है. वहीं, इस पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 'हम एक समिति बना रहे हैं जो जांच करने के लिए वहां जाएगी. हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि इस जघन्य कृत्य में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिले'.

बीजेपी और जेडीयू की आई प्रतिक्रिया

इस घटना को लेकर बीजेपी और जेडीयू ने प्रतिक्रिया दी है. बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, 'नवादा में हुई घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को स्थानीय पुलिस, प्रशासन और जिला अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है. प्रशासन ऐसे जघन्य अपराध में शामिल लोगों को नहीं बख्शेगा.' 

वहीं, जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि पुलिस ने पूरी स्थिति को बहुत गंभीरता से संभाला है. शांति बनाए रखने के लिए पुलिस मौके पर मौजूद है और कई गिरफ्तारियां की गई हैं. राज्य सरकार स्थिति को खराब करने की किसी भी कोशिश की इजाजत नहीं देगी. किसी भी तरह की चिंता या डर की जरूरत नहीं है.

नवादा में फायरिंग और आगजनी

बता दें कि बिहार के नवादा जिले में बुधवार की शाम जमीन विवाद को लेकर लोगों के एक समूह ने करीब 80 घरों में आग लगा दी. इस दौरान फायरिंग की भी सूचना है, लेकिन किसी मौत की जानकारी नहीं है. बताया जा रहा है कि घटना नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देदौर कृष्णा नगर टोले की है. इस महादलित टोला में लगभग 100 घरों से अधिक महादलित परिवार रहते हैं. वहीं, इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है. पुलिस ने मामले में 10 लोगों को हिरासत में लिया है.

ये भी पढे़ं: Nawada Incident: 'नवादा की घटना में यादवों का हाथ', जीतन राम मांझी के आरोप से सियासत गरमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
भोजपुर में जमीन विवाद में बहा खून, वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या
भोजपुर में जमीन विवाद में बहा खून, वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा

Embed widget