एक्सप्लोरर

Bihar: विनोद चौधरी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नीतीश तो क्या हुई बातचीत? सामने आया पुष्पम प्रिया चौधरी का बड़ा बयान

Nitish Kumar Tribute to Vinod Choudhary: पुष्पम प्रिया से नीतीश की इस मुलाकात के कई अर्थ निकाले जा रहे हैं. बुधवार को सीएम नीतीश दरभंगा पहुंचे थे. वहीं मुलाकात हुई थी.

दरभंगा: पूर्व विधान पार्षद विनोद चौधरी के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) बीते बुधवार (26 जुलाई) को उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे. सीएम नीतीश कुमार की कट्टर विरोधी रहीं विनोद चौधरी की बेटी पुष्पम प्रिया चौधरी (Pushpam Priya Choudhary) का करीब तीन साल बाद नीतीश कुमार से आमना-सामना हुआ. नीतीश कुमार और पुष्पम प्रिया ने एक-दूसरे से बात की. दोनों में राजनीति को लेकर क्या बात हुई यह तो सामने नहीं आया लेकिन पुष्पम प्रिया से नीतीश की इस मुलाकात के कई अर्थ निकाले जा रहे हैं.

गुरुवार (27 जुलाई) को पुष्पम प्रिया चौधरी ने मुलाकात की तस्वीर को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- "परिवार का सदस्य और पिता के नेता होने के नाते आपका हमारे दरवाजे पर हमेशा स्वागत है. अपने साथी के श्राद्ध-कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आपका धन्यवाद. वे आपको बहुत मानते थे. उन्हें अच्छा लगा होगा."

आज भी राजनीतिक रूप से नीतीश कुमार के खिलाफ

दरअसल, पुष्पम प्रिया के पिता और जेडीयू एमएलसी रहे विनोद चौधरी का हाल ही में निधन हुआ था. एलएनएमयू के प्रोफेसर रहे विनोद चौधरी के श्राद्ध में शामिल होने के लिए नीतीश कुमार दरभंगा में उनके पुश्तैनी घर पहुंचे थे. विनोद चौधरी की बेटी और प्लुरल्स पार्टी की सुप्रीमो पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा नीतीश कुमार उनके दादा जी उमा कांत चौधरी के करीबी मित्र थे. पिता जी से भी नीतीश कुमार के पारिवारिक संबंध थे. इसी नाते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके पिता के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे. पारिवारिक संबंध अपनी जगह है. हम आज भी राजनीतिक रूप से नीतीश कुमार के खिलाफ हैं. पुष्पम प्रिया ने कहा कि राजनीतिक बातें करने का समय नहीं है.

पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा कि मेरे पिता जी काफी दिनों से राजनीति कर रहे थे. उन्होंने विश्वविद्यालय की राजनीति की फिर उन्होंने इंदिरा गांधी के साथ राजनीति की. इसके बाद नीतीश कुमार ने नई पार्टी बनाई तो उनके साथ जुड़कर राजीनीति की. उन्होंने मिथिलांचल से पहली सीट जेडीयू की जीती थी. दोनों व्यक्तियों का बहुत ही पुराना रिश्ता रहा है. 

बता दें कि 2020 में पुष्पम प्रिया चौधरी ने सारे अखबारों में विज्ञापन दिया था. अचानक विज्ञापन देकर सुर्खियों में आईं पुष्पम प्रिया चौधरी ने प्लुरल्स पार्टी बनाई और नीतीश कुमार को सत्ता से हटाने की बात कह राजनीतिक गलियारे में सनसनी मचा दी थी.

यह भी पढ़ें- RCP Singh News: कटिहार की घटना पर अब सामने आए आरसीपी सिंह, CM नीतीश का नाम लेते हुए ये क्या बोल गए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget