एक्सप्लोरर

RCP Singh News: कटिहार की घटना पर अब सामने आए आरसीपी सिंह, CM नीतीश का नाम लेते हुए ये क्या बोल गए?

Katihar Police Firing: आरसीपी सिंह ने कहा कि एक वर्ष पूर्व जहां एनडीए के कार्यकाल में बिहार में बिजली कटती नहीं थी वहीं आज पूरे बिहार में बिजली की आंख मिचौली हो रही है.

पटना: कटिहार के बारसोई में बुधवार (26 जुलाई) को धरना प्रदर्शन के दौरान हंगामा और फायरिंग की घटना में हुई मौत को लेकर अब बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (RCP Singh) सामने आए हैं. गुरुवार (27 जुलाई) को ट्वीट करते हुए आरसीपी सिंह ने सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर हमला बोला. आरसीपी सिंह ने कहा कि 13 जुलाई को लाठी और 26 को गोली, यही है नीतीश बाबू की सरकार!

आरसीपी सिंह ने ट्वीट कर लिखा- "13 जुलाई को बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज. एक की मौत और सांसद, विधायक, महिला समेत सैकड़ों घायल. 26 जुलाई को कटिहार में किसानों पर अंधाधुंध फायरिंग, तीन किसान मरे और कई घायल. कहां हैं बिहार के माननीय गृहमंत्री जी? अपने अंतरंग मित्रों एवं भुंजा पार्टी के साथियों के घर! या सहयोगी मंत्रियों के तबादले निरस्त करने में व्यस्त! कुछ भी हो, गृह विभाग का इकबाल और साख समाप्त हो चुका है माननीय मुख्यमंत्री जी!"

अब तो भगवान ही मालिक है: आरसीपी सिंह

सीएम नीतीश कुमार पर हमला करते हुए आगे आरसीपी सिंह ने कहा- "आपने बिहार को भगवान के भरोसे छोड़ दिया है. एक वर्ष पूर्व जहां एनडीए के कार्यकाल में बिहार में बिजली कटती नहीं थी वहीं आज पूरे बिहार में बिजली की आंख मिचौली हो रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, जैसे बिजली की दशा हो चुकी है, वैसी ही दशा आपके बिजली मंत्री की- जर्र जर्र जर्र…. अब तो भगवान ही मालिक है!"

बता दें कि कटिहार के बारसोई में अनियमित बिजली को लेकर प्रदर्शन के मामले में गोली लगने से दो लोगों की मौत हुई है. तीसरे का इलाज चल रहा है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है. ऊर्जा मंत्री ने तो यहां तक कह दिया है कि कोई बदमाशी करेगा तो पुलिस लाठीचार्ज और गोली तो चलाएगी ही.

यह भी पढ़ें- BJP नेता ने मणिपुर की घटना के लिए CM बीरेन सिंह को बताया जिम्मेदार, पार्टी से इस्तीफा दिया, JDU ने कहा- 'अब तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget