एक्सप्लोरर

Nitish Kumar Oath Ceremony: पीएम नरेंद्र मोदी की बधाई पर CM नीतीश ने जताया आभार, कहा- उनके सहयोग के लिए...'

Bihar Politics: बिहार के सीएम नीतीश कुमार को पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए बधाई दी है जिसका नीतिश कुमार ने भी जवाब दिया है. नीतीश कुमार ने सहयोग के लिए उनका आभार जताया है.

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बधाई और शुभकामनाओं के लिए पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का आभार जताया है. नीतीश कुमार ने आज (रविवार) ही महागठबंधन से अलग होकर बीजेपी (BJP) के साथ बिहार में एकबार फिर सरकार बनाई है और नौवीं बार सीएम पद की शपथ ली है. बिहार में जेडीयू (JDU) के 45 विधायक हैं जबकि बीजेपी के 78 विधायक हैं लेकिन सीएम पद पहले की तरह जेडीयू के पास है. हालांकि बीजेपी को दो डिप्टी सीएम का पद दिया गया है. 

सीएम नीतीश कुमार ने 'एक्स' पर लिखा, ''मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके द्वारा दी गई बधाई एवं शुभकामना के लिए अपनी ओर से और समस्त बिहारवासियों की ओर से आभार प्रकट करता हूं तथा उनके सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं. बिहार में एनडीए गठबंधन के साथ नई सरकार का गठन हो चुका है. जनता मालिक है और उनकी सेवा करना हमारा मूल उद्देश्य है. केंद्र और राज्य में एनडीए गठबंधन की सरकार होने से विकास कार्यों को गति मिलेगी और राज्यवासियों की बेहतरी होगी.'' बता दें कि नीतीश कुमार ने बीजेपी के खिलाफ इंडिया गठबंधन के गठन में अहम भूमिका निभाई थी लेकिन धीरे-धीरे इस गठबंधन से किनारा कर लिया और रविवार सुबह अलग होने का ऐलान भी कर दिया. 

पीएम मोदी ने नीतीश कुमार के लिए कही यह बात
उधर, पीएम नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार के शपथ लेने पर उन्हें बधाई दी और विश्वास जताया कि यह टीम पूरे समर्पण भाव से राज्य के लोगों की सेवा करेगी. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ''बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी. नीतीश कुमार  जी को मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी जी एवं विजय सिन्हा जी को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर मेरी बहुत-बहुत बधाई. मुझे विश्वास है कि यह टीम पूरे समर्पण भाव से राज्य के मेरे परिवारजनों की सेवा करेगी.'' 

य़े भी पढ़ेंBihar Politics: 'बस कुछ दिनों की बात है...', नीतीश कुमार के CM पद की शपथ लेने के बाद बोलीं लालू की बेटी रोहिणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'

Embed widget