एक्सप्लोरर

Nitish Kumar News: 'ज्यादा मत बोलिए', गया की चुनावी सभा में सीएम नीतीश ने जीविका दीदी को ऐसा क्यों कहा?

Bihar bypoll 2024: गया के इमामगंज उपचुनाव में एनडीए उम्मीदवार दीपा मांझी के समर्थन में नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी की जनसभा हुई. नीतीश कुमार ने दीपा मांझी को भारी मतों से विजयी दिलाने का अनुरोध किया.

Nitish Kumar News: गया के इमामगंज और बेलागंज के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार के लिए 36 घंटे शेष रह गए हैं. इस 36 घंटे में सभी प्रत्याशियों की जीत के लिए उनके संगठनों के नेताओं की ओर से पूरा दमखम लगाया जा रहा है. दोनों सीटों पर 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी. वहीं, गया के इमामगंज के जमुना टांड़ मैदान में एनडीए के हम प्रत्याशी दीपा मांझी के समर्थन में रविवार को सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पहुंचे. जहां चुनावी जनसभा को संबोधित किया गया. 

नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम तो दीपा मांझी को भारी मतों से जीताने का अनुरोध करने आए हैं. तभी जीविका दीदी अपनी मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर बोलने लगीं. इस पर उन्होंने कहा कि अभी चुपचाप सुनो, आपकी बात को सुनेंगे, ज्यादा मत बोलिए. 

सीएम ने गिनाईं उपलब्धियां

नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 में हमलोग आए. बताइए पहले कौन लोग राज करते थे. वो लोग अनाप शनाप बोलते हैं. पहले के लोगों ने क्या किया था? शाम को कोई निकलता नहीं था. मुसलमान का वोट तोड़ने का काम करता था. हिंदू-मुस्लिम का वोट तोड़ने का काम करता था. जब काम करना शुरू किया तो हर प्रकार का कार्य किया. हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा होता था. जब से शासन में आए तो यह बंद हो गया. अब कोई झगड़ा नहीं होता है. भारी संख्या में मुसलमान लोगों ने वोट दिया था. कब्रिस्तान की घेराबंदी कराया. मूर्ति चोरी की घटनाएं अब नहीं होती है यह उदाहरण है. 

सीएम ने आगे कहा कि शिक्षा,स्वास्थ्य के क्षेत्र में कितना काम किया याद कीजिएगा भूलिएगा नहीं. बड़े पैमाने पर नियोजित शिक्षकों की बहाली की गई. पोशाक योजना, नौवीं में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के लिए साइकिल योजना दी. यह सब भूलिएगा नहीं. पहले पीएचसी में 1 महीना में 39 मरीज जाते थे. अब 11 हजार हर महीना इलाज कराने जाते हैं. गलती से उन लोगों को हमलोग ले लिए थे. बाद में फिर हम हट गए. 2 बार हट गए हैं अब कभी नहीं जाएंगे. अब इधर-उधर नहीं जाएंगे. उन लोगों कोई काम किया है क्या?

जीविका दीदियों को मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूह पहले कितना कम था. 2006 कर्ज लेकर जीविका के स्वय सहायता का वृद्धि कराया. केंद्र वाला पहले जीविका को जीविका दीदी पर नाराज था. उन लोगों ने देखकर आजीविका किया है. 1 करोड़ 31 लाख जीविका दीदियों की संख्या है. अब यह शहरी क्षेत्रों में भी होगा. पंचायती राज में महिला को 50% आरक्षण दिया. पुलिस में 35% आरक्षण दिया. यह सबसे ज्यादा आरक्षण सिर्फ बिहार में है. अगला चुनाव के पहले 12 लाख को नौकरी मिलेगी.

सम्राट चौधरी का आरजेडी पर निशाना

वहीं, सम्राट चौधरी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से ज्यादा सुंदर विष्णुपद कॉरिडोर होगा. 1990 से 2005 तक बिहार में कोई आरक्षण की व्यवस्था नहीं थी. अतिपिछड़ों, महिला, दलितों को आरक्षण देने का काम किया गया. लोकसभा चुनाव में कहते रहे संविधान खतरे में हैं तो उन लोगों ने कुछ किया नहीं. इससे कोई सरकार बनने वाला चुनाव नहीं है. यह सरकार को मजबूत करने का चुनाव है. 2005 के पहले न सड़क, बिजली और न पानी की व्यवस्था थी. आज गांव-गांव तक पहुंचा है. जब पीएम मोदी और सीएम नीतीश की जोड़ी बनी तो घर घर बिजली पहुंचाया है. अब सोलर युक्त बिजली 1 करोड़ लोगों को मोदी सरकार देगी. 15 हजार करोड़ सिर्फ सब्सिडी पर देती है.

ये भी पढे़ं: Anand Mohan: तेजस्वी यादव के सवाल आनंद मोहन को गुजरा नागवार, अपने अंदाज में दिए चुन चुनकर जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget