एक्सप्लोरर

JDU Iftar Party: जेडीयू की इफ्तार पार्टी में CM नीतीश पहुंचे, JPC के मुद्दे पर कांग्रेस की बढ़ाई टेंशन, कहा- 'अब तो वही न..'

CM Nitish On JPC: बिहार में इन दिनों इफ्तार पार्टी पर खूब राजनीति हो रही है. हज भवन में शनिवार को सीएम नीतीश कुमार ने जेपीसी पर दिए गए शरद पवार के बयान पर प्रतिक्रिया दी.

पटना: मुस्लिमों का पवित्र रमजान (Ramadan) का महीना चल रहा है. इसको लेकर राजनीतिक पार्टियों की ओर से इफ्तार पार्टी आयोजित की जा रही हैं. जेडीयू (JDU) की ओर से शनिवार को हज भवन में इफ्तार पार्टी आयोजित की गई. इसमें सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पहुंचे. इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) भी मौजूद रहे. इस इफ्तार पार्टी में महागठबंधन के तमाम बड़े नेता पहुंचे हुए थे. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने मीडिया से बिहार में हुई हिंसा की घटना को लेकर बातचीत की. वहीं, शरद पवार (Sharad Pawar) द्वारा जेपीसी (JPC) जांच पर दिए गए बयान पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी. 

'लोगों की अपनी अपनी राय होती है'

जेपीसी पर एनसीपी चीफ शरद पवार के दिए गए बयान पर सीएम कहा कि अब तो वही न बताएंगे. लोगों कि अपनी अपनी राय होती है. मुझे भी इसकी जानकारी न्यूज से ही हुई है. कौन क्या बोलता है. उनकी अपनी इच्छा है. नीतीश कुमार के साफ-साफ बयान नहीं देने से कांग्रेस के नेतृत्व में जेपीसी के मुद्दे पर विपक्ष की मांग के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं. वहीं, नालंदा और सासाराम हिंसा पर नीतीश कुमार ने कहा कि दोनों जगहों पर जांच चल रही है और कार्रवाई की जा रही है. सभी लोग लगे हुए हैं. जहां तक नुकसान की बात है उसके लिए भी कुछ किया जाएगा.

शरद पवार के हैं कांग्रेस से अलग विचार

बता दें कि एनसीपी चीफ शरद पवार इन दिनो विवादों में घिर गए हैं. शरद पवार अडानी समूह द्वारा कथित स्टॉक हेरफेर मुद्दे की जांच के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा नियुक्त सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित 6 सदस्यीय समिति का पक्ष लेते हुए कहा कि यह कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष द्वारा मांग की गई संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से अधिक प्रभावी होगी. वहीं, सीएम नीतीश कुमार आज जेडीयू द्वारा हज भवन में आयोजित इफ्तार पार्टी में पहुंचे हुए थे. शुक्रवार को सीएम आवास पर इफ्तार पार्टी आयोजित की गई थी.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: इफ्तार पार्टी की राजनीति पर महागठबंधन में दरार, 'बायकॉट' ने बढ़ाई CM नीतीश की चिंता, मिशन 24 पर लगा ग्रहण!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget