एक्सप्लोरर

भीम संवाद कार्यक्रम में भीड़ को देखकर गदगद हुए CM नीतीश, अशोक चौधरी को पहना दिया अपना अंग वस्त्र, जानें क्या कहा?

Ambedkar Jayanti 2025: 14 अप्रैल को देशभर में भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी. चुनावी प्रदेश बिहार में एक दिन पहले ही जेडीयू और बीजेपी ने कार्यक्रमों का आयोजन शुरू कर दिया.

Ambedkar Jayanti 2025: 14 अप्रैल को देशभर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी. बिहार में चुनावी साल होने की वजह से सभी राजनीतिक पार्टियां भव्य तरीके से इस बार अंबेडकर जयंती मना रही हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने आज 13 अप्रैल को एक दिन पहले ही भीमराव अंबेडकर की जयंती मना ली. जेडीयू की तरफ से पटना के बापू सभागार में भीम संवाद कार्यक्रम किया गया.

इस कार्यक्रम को सफल करने के लिए मंत्री अशोक चौधरी और एमएलसी संजय सिंह जो सीएम नीतीश के काफी करीबी माने जाते हैं उन्होंने पूरी ताकत झोंक दी थी और उसको सफलता भी मिली. कार्यक्रम के दौरान बापू सभागार ऊपर से नीचे तक पूरा खचाखच भरा दिखाई दिया. इतना ही नहीं कार्यक्रम स्थल के बाहर भी काफी संख्या में लोग पोट्रेट पर सीएम नीतीश कुमार की एक झलक पाने के लिए व्याकुल दिखाई दिए. 

भीड़ को देखकर गदगद हुए मुख्यमंत्री

भीड़ को देखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी गदगद हो गए और उन्होंने अशोक चौधरी को अपना अंग वस्त्र पहना दिया. बिहार में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की तकरीबन 20% जनसंख्या है. ऐसे में दलित वोट को साधने लिए मुख्यमंत्री पहले भी कई तरह की योजनाएं लाए है. अब 2025 के चुनाव में उन्हें अगर अनुसूचित जाति, जनजाति के वोटरों का साथ मिलता है तो 2010 वाली स्थिति बन सकती है. 2010 के चुनाव में भी दलित वोट पूरी तरह लालू प्रसाद यादव से टर्नअप हो गया था और नीतीश कुमार को बड़ी सफलता हाथ लगी थी.

कार्यक्रम में क्या बोले सीएम नीतीश?


वहीं डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान की रचना की,ये कोई मामूली बात नहीं. हम उनके घर गए थे. हम अंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने का काम करते हैं. जननायक कर्पूरी ठाकुर,बाबा साहेब,राम मनोहर लोहिया,जय प्रकाश नारायण, गांधी ये पांचों का नाम हमलोग अपने बैनर पोस्टर पर जगह देते हैं.

यह भी पढ़ें: JDU नेता संजय झा ने CM नीतीश को लेकर किया बड़ा दावा, ललन सिंह ने लालू परिवार पर बोला हमला

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाना पाटेकर के निधन पर तेज प्रताप ने ऐसे दिया रिएक्शन, पप्पू यादव बोले- 'दो दिन में…
नाना पाटेकर के निधन पर तेज प्रताप ने ऐसे दिया रिएक्शन, पप्पू यादव बोले- 'दो दिन में…
लालू के बाल संवारते हुए रोहिणी का वीडियो वायरल, लिखा- ‘बेटी होने का फर्ज...'
लालू के बाल संवारते हुए रोहिणी का वीडियो वायरल, लिखा- ‘बेटी होने का फर्ज...'
बिहार का धनकुबेर इंजीनियर, EOU की रेड मिली नोटों की गड्डी
बिहार का धनकुबेर इंजीनियर, EOU की रेड मिली नोटों की गड्डी
'बहादुर शाह जफर की तरह कांग्रेस के पतन के नेता होंगे राहुल', प्रमोद कुमार का तंज
'बहादुर शाह जफर की तरह कांग्रेस के पतन के नेता होंगे राहुल', प्रमोद कुमार का तंज

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होंगे इतने बदलाव? जानें कौन हो सकता है बाहर
दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होंगे इतने बदलाव? जानें कौन हो सकता है बाहर
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
Embed widget