एक्सप्लोरर

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की जयंती पर CM नीतीश ने दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘बहुत जमाने तक हमलोग…’

Sushil Kumar Modi Birth Anniversary: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का पिछले साल 13 मई को कैंसर की वजह से निधन हो गया था. आज रविवार को उनकी पहली जयंती मनाई जा रही है.

Sushil Modi Jayanti: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व बीजेपी के वरिष्ठ नेता स्व. सुशील कुमार मोदी की आज जयंती मनाई जा रही है. उनकी जयंती पर पटना के एसके मेमोरियल हॉल में श्रद्धांजलि सभा रखी गई है. बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता के अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे. जहां उन्होंने स्व. सुशील कुमार मोदी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. 

वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने सुशील मोदी को याद करते हुए कहा कि बहुत जमाने तक हमलोग साथ रहे, आज उनकी जयंती पर हम आए हैं. श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री मुजफ्फरपुर के लिए निकल गए.  

दोनों डिप्टी सीएम ने भी दी श्रद्धांजलि
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी भी स्व. सुशील कुमार मोदी की जयंती पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे. उनके अलावा मंत्री मंगल पांडेय व प्रदेश बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और समाजसेवी भी श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे.  

भारत रत्न देने की मांग
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण सिंह कल्लू की तरफ से स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी की जयंती पर बिहार के चौक-चौराहों पर पोस्टर लगवाए गए हैं. जिसमें उन्होंने पीएम मोदी से स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी को भारत रत्न दिन जाने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि सुशील कुमार मोदी का देश की राजनीतिक में अहम योगदान है.

कैंसर के वजह से पिछले साल हुआ था निधन
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का 72 वर्ष की आयु में पिछले साल 13 मई को निधन हो गया था. वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे. सुशील कुमार मोदी ने बिहार की राजनीति में एक अलग पहचान बनाई थी. 5 जनवरी 1952 को सुशील मोदी का जन्म हुआ था. उन्होंने छात्र नेता के रूप में राजनीति में कदम रखा था. उन्हें जेपी आंदोलन की उपज माना जाता है. 1971 में सुशील मोदी ने छात्र राजनीति की शुरुआत की. वे पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ की पांच सदस्यीय कैबिनेट के सदस्य भी रहे थे. 1973 में वे महामंत्री चुने गए थे. करीब 30 साल के राजनीतिक जीवन में सुशील कुमार मोदी विधायक, एमएलसी और लोकसभा और राज्यसभा सांसद रहे. इसके अलावा 2005 से 2023 और 2017 से 2020 तक वे बिहार के उपमुख्यमंत्री रहे.

यह भी पढ़ें: 4 जनवरी को हुए BPSC के री-एग्जाम पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, ‘सरकार ने कानूनी तौर पर…’

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget