एक्सप्लोरर

CM नीतीश के मंत्री का निशिकांत दुबे को जवाब, श्रवण कुमार ने PM मोदी का नाम क्यों लिया? 2024 की कर दी भविष्यवाणी

Bihar Politics: जेडीयू मंत्री श्रवण कुमार ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में बयान दिया है. बीजेपी सांसद पर हमला करते हुए कहा कि निशिकांत दुबे इतना हरिशचंद हैं तो जनता की सेवा करें.

पटना: बिहार सरकार में मंत्री और जेडीयू नेता श्रवण कुमार (Shrawon Kumar) ने बुधवार (9 अगस्त) को मीडिया से बातचीत में न सिर्फ बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) को जवाब दिया बल्कि 2024 को लेकर उन्होंने भविष्यवाणी भी कर दी. इस सवाल पर कि प्रधानमंत्री ने अपने सांसदों को संबोधित करते हुए कहा है कि लास्ट समय में छक्का मारेंगे. इस पर श्रवण कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री अभी कर्नाटक के चुनाव में गए थे. बजरंगबली को याद किया था. बजरंगबली को भी पता हो गया है कि ये असली भक्त हमारे नहीं हैं. बजरंगबली ने भी वैसा ही आशीर्वाद दिया और कर्नाटक में हार हुई.

श्रवण कुमार ने कहा कि जो छक्का मारने की बात कह रहे हैं वो बिल्कुल औंधे मुंह गिरेंगे. 2024 में जो सोचे भी नहीं होंगे, सपना भी नहीं देखा होगा वैसा परिणाम होगा. निशिकांत दुबे ने यह कहा है कि सोनिया गांधी को बेटे को सेट करना है और दामाद को भेंट करना है. बीजेपी सांसद के इस बयान पर श्रवण कुमार ने कहा कि जो लोग ये बात कर रहे हैं वो क्या मंदिर के पुजारी बनना चाह रहे हैं.

'निशिकांत दुबे क्यों लड़ना चाहते हैं लोकसभा?'

जेडीयू नेता ने कहा कि जितने लोग राजनीति में आए हैं वो कहां जाना चाहते हैं. देश के सर्वोच्च कुर्सी पर बैठना चाहते हैं. निशिकांत दुबे इतना हरिशचंद हैं तो जनता की सेवा करें. लोकसभा क्यों लड़ना चाहते हैं? जो लोग उपदेश दूसरे के लिए देते हैं अपने लिए सोचते नहीं हैं तो ऐसे लोगों से देश सावधान हो रहा है. 2024 में इन्हें मुक्त किया जाएगा.

एक सवाल पर कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में यह कहा कि ललन सिंह ने यह बात कही थी कि पान की दुकान खोल लेंगे लेकिन आरजेडी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे. इस पर श्रवण कुमार ने कहा कि उन्होंने भी तो कहा था कि हर परिवार के खाते में 15-15 लाख रुपये जाएंगे. हर साल दो करोड़ नौकरी दी जाएगी. जब मीडिया के साथियों ने ही पूछा कि ये 15 लाख कब जाएगा तो कहा गया कि ये जुमला था. ऐसे लोग जो जनता को भरमाने के लिए, ठगने के लिए जुमले का इस्तेमाल करते हों तो उनका बयान भी जुमला ही है.

यह भी पढ़ें- BJP बोली- अविश्वास प्रस्ताव टुकड़े-टुकड़े गैंग की साजिश, विजय कुमार सिन्हा ने JDU को कहा- 'यदि थोड़ी नैतिकता बची हो तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की बांकीपुर वाली सीट पर उपचुनाव का ऐलान, किस दिन होगी वोटिंग? जानें
नितिन नवीन की बांकीपुर वाली सीट पर उपचुनाव का ऐलान, किस दिन होगी वोटिंग? जानें
'सम्राट सरकार ने हत्या के आरोपी को किया पुरष्कृत', राजेश शर्मा की पोस्टिंग से बढ़ा सियासी पारा
'सम्राट सरकार ने हत्या के आरोपी को किया पुरष्कृत', राजेश शर्मा की पोस्टिंग से बढ़ा सियासी पारा
बिहार: कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे चाचा-भतीजे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चाचा की मौत और भतीजा घायल
बिहार: कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे चाचा-भतीजे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चाचा की मौत और भतीजा घायल
भरत तिवारी एनकाउंटर: आरोपी अफसर की नई पोस्टिंग पर मां का छलका दर्द, दिया भावुक बयान
भरत तिवारी एनकाउंटर: आरोपी अफसर की नई पोस्टिंग पर मां का छलका दर्द, दिया भावुक बयान

वीडियोज

WhatsApp के नए फीचर यूजरनेम पर सरकार ने क्यों लगाया बैन?
बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi: 'सिर्फ 6 रन...' संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की 'प्लेइंग-11' में होने वाली है एंट्री!
'सिर्फ 6 रन...' संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की 'प्लेइंग-11' में होने वाली है एंट्री!
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
Super Subbu Review: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाती फिर संभलती कहानी
सुपर सुब्बू रिव्यू: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
Over Height DJ Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget