एक्सप्लोरर

Bihar News: राजभवन में नए गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान से मिले नीतीश कुमार, निवर्तमान राज्यपाल को दी विदाई

सीएम नीतीश कुमार राजभवन में नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिले. उन्होंने निवर्तमान राज्यपाल राजेन्द्र आर्लेकर एवं नवनियुक्त राज्यपाल और आरिफ मोहम्मद खान को अंगवस्त्र एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट किया.

CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मंगलवार को राजभवन में मनोनीत राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और निवर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की. आरिफ मोहम्मद खान के 2 जनवरी, 2025 को पदभार ग्रहण करने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, 'मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजभवन जाकर बिहार के निवर्तमान राज्यपाल राजेन्द्र विश्नाथ आर्लेकर एवं नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से शिष्टाचार मुलाकात की. 

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को भेंट किया गुलदस्ता

इस दौरान मुख्यमंत्री ने निवर्तमान राज्यपाल राजेन्द्र विश्नाथ आर्लेकर एवं नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अंगवस्त्र एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया. सोमवार को पटना पहुंचे आरिफ मोहम्मद खान ने हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा था कि वह राज्य की गौरवशाली परंपरा के अनुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा, 'मैं बिहार के गौरवशाली इतिहास को जानता हूं. इसका मुझ पर असर है. मैं राज्य की विरासत और गौरवशाली परंपरा के अनुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का प्रयास करूंगा.'

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलने के बाद नीतीश कुमार लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बिहार के पूर्व राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के विदाई समारोह में शामिल हुए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने निवर्तमान राज्यपाल आर्लेकर को गुलदस्ता भेंटकर विदा किया और नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं.

सोमवार को पटना पहुंचे थे नए राज्यपाल 

इससे पहले बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के सोमवार को पटना पहुंचने पर बिहार सरकार के मंत्रियों ने उनका स्वागत किया था. बिहार सरकार के कई मंत्रियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और सबसे वरिष्ठ मंत्री विजय चौधरी ने उनका स्वागत किया था. बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी उनके स्वागत के लिए पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे. 

ये भी पढ़ेंः Pappu Yadav: छात्रों के लिए अब दिल्ली का दौरा करेंगे पप्पू यादव, बीपीएससी अभ्यर्थियों को बताई पूरी प्लानिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget