एक्सप्लोरर

'तेज प्रताप की बलि देकर तेजस्वी यादव को...', लालू की कार्रवाई पर JDU ने ऐसा क्यों कहा?

Tej Pratap Anushka Yadav Row: तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के मामले में जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने प्रतिक्रिया दी है. वे पूर्णिया में पत्रकारों से बात कर रहे थे.

Bihar Politics: तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के एक नेता का बड़ा बयान सामने आया है. ऐसा लग रहा है कि तेज प्रताप यादव के खिलाफ लालू यादव की ओर से लिए गए एक्शन के बाद विवाद और बढ़ गया है. जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा का कहना है कि एक बेटे की बलि देकर दूसरे को मजबूत किया जा रहा है. बीते बुधवार (28 मई, 2025) को पूर्णिया में पत्रकारों से बातचीत में जेडीयू नेता ने यह बयान दिया.

उनका सीधा इशारा तेजस्वी यादव की ओर था. तेज प्रताप पर कार्रवाई को मनीष वर्मा ने 'नाटक' बताया. उन्होंने कहा कि निष्कासन के पीछे भी राजनीति है. मनीष वर्मा ने सवाल उठाते हुए कहा कि ये कौन सी कार्रवाई हुई? 

परिवार से बाहर करने के औचित्य पर उठाए सवाल

जेडीयू नेता मनीष वर्मा ने कहा, "पार्टी से निष्कासन तो सुना है लेकिन परिवार से बाहर करना हास्यास्पद लगता है." लालू यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले ने खुद अनैतिक कार्य किए हैं. मनीष वर्मा ने कहा कि 'कुकर्म' होने के बाद अब पर्दा ढंकने की कोशिश हो रही है. तेज प्रताप के खिलाफ कार्रवाई नौटकी है. अब फैसला जनता को लेना है. 

मनीष वर्मा ने कहा, "ये कौन सा परिवार है? खैर उनका पारिवारिक मामला है. आज तक मैंने सुना था पार्टी से निष्कासित किया जाता लेकिन यह नहीं सुना था कि परिवार से निष्कासित किया जाता है. परिवार का जो बेटा होता है उसको कौन निष्कासित कर सकता है?"

बता दें कि विवाद सामने आने के बाद तेज प्रताप और अनुष्का यादव अभी कैमरे के सामने नहीं आए हैं. अनुष्का के भाई आकाश ने कहा है कि पहले तेज प्रताप यादव अपनी बात रखें उसके बाद अनुष्का यादव भी सामने आएंगी. फिलहाल यह मामला बिहार में चर्चा का विषय बना है.

ये भी पढ़ें- शारदा सिन्हा को मिला पद्म विभूषण तो भावुक हो उठे बेटे अंशुमान, किस बात पर जताई निराशा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget