एक्सप्लोरर

Patna News: पटना में लोहिया पथ चक्र फेज-1 का CM नीतीश कुमार ने किया लोकार्पण, इस रूट को होगा फायदा

Bihar CM Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने कहा कि जब लोहिया पथ चक्र पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो जाएगा तो वाहनों का परिचालन और अधिक सुगम होगा. वह निर्माण कार्य की प्रगति को बराबर आकर देखते रहे हैं.

पटनाराजधानी पटना में लगातार पुल-पुलियों का निर्माण हो रहा है. अलग-अलग फेज में गंगा पथ और कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं. मंगलवार (17 अक्टूबर) की शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने पंत भवन, नेहरू पथ स्थित लोहिया पथ चक्र फेज-1 (Lohia Path Chakra Phase-1) का फीता काटकर लोकार्पण किया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंगलवार को शुरू किए गए विश्वेश्वरैया भवन, नेहरू पथ यू-टर्न अंडरपास और दारोगा राय पथ से नेहरू पथ को जोड़ने वाले अंडरपास का जायजा लिया.

काम में तेजी लाने का सीएम नीतीश ने दिया निर्देश

इस मौके पर बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को पौधा भेंट कर उनका अभिनंदन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोहिया पथ चक्र के शेष निर्माणाधीन कार्यों का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि काम बेहतर ढंग से हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखते हुए काम में तेजी लाएं ताकि लोगों को आवागमन में और अधिक सहूलियत मिल सके.

बोरिंग कैनाल रोड की तरफ आवागमन करना आसान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जब लोहिया पथ चक्र पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो जाएगा तो वाहनों का परिचालन और अधिक सुगम होगा. इससे बोरिंग कैनाल रोड की तरफ भी लोग आसानी से आवागमन कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि लोहिया पथ चक्र के निर्माण कार्य की प्रगति को हम बराबर आकर देखते रहे हैं.

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, आयुक्त पटना प्रमंडल कुमार रवि, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'आपके बाबूजी को लालू यादव या फिर मंत्री, विधायक...', प्रशांत किशोर ने लोगों से अब क्या की अपील?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget