एक्सप्लोरर

Bihar News: जिस गाड़ी से घूमते हैं CM नीतीश वही उड़ा रही ट्रैफिक नियमों की धज्जियां, पॉल्यूशन तक फेल

Nitish Kumar News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सरकारी गाड़ी का प्रदूषण प्रमाणपत्र समाप्त हो गया है. पहले भी गाड़ी का चालान हुआ था, लेकिन जुर्माना जमा नहीं किया गया.

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकारी गाड़ी, जिसका नंबर BR01CL0077 है, नियमों का उल्लंघन करती पाई गई है. इस गाड़ी का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट 4 अगस्त 2024 को समाप्त हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद यह गाड़ी सड़कों पर चल रही है. यह जानकारी तब सामने आई जब मंगलवार को मुख्यमंत्री रोहतास जिले के करगहर प्रखंड के कुसही गांव में पश्चिमी चंपारण जिला के डीएम दिनेश कुमार राय के पिता की पुण्यतिथि में शामिल होने पहुंचे.

पुराने नियमों की अनदेखी का मामला 

यह पहली बार नहीं है जब मुख्यमंत्री की गाड़ी नियमों का उल्लंघन करती पाई गई है. इससे पहले 23 फरवरी 2024 को इस गाड़ी का सीट बेल्ट न लगाने के लिए 1000 रुपये का चालान काटा गया था, लेकिन अब तक यह जुर्माना जमा नहीं किया गया है. वहीं, परिवहन विभाग राज्यभर में वाहन चेकिंग अभियान लगातार चला रह है.

आरजेडी नेताओं ने साधा निशाना

आरजेडी नेता विमल कुमार ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह बिहार का दुर्भाग्य है कि मुख्यमंत्री की अपनी गाड़ी का पॉल्यूशन फेल है, जबकि वह आम जनता पर बेवजह जुर्माना लगवाकर अत्याचार करवा रहे हैं. राज्य के कई मंत्रियों की सरकारी गाड़ियों के कागजात भी अधूरे मिलेंगे. यह सुशासन के दावे की पोल खोलता है." वहीं, समाजसेवी आशुतोष कुमार ने इस मामले में कहा, "हमने भी इस गाड़ी का पॉल्यूशन चेक किया और पाया कि यह कई महीनों से फेल है. यदि यही मामला किसी आम व्यक्ति का होता, तो तुरंत चालान काटा जाता. मुख्यमंत्री की गाड़ी पर भी जुर्माना लगाना चाहिए."  

जनता में नाराजगी  

इस मामले को लेकर आम लोगों का कहना है कि कुछ महीने पहले ही पटना में आरजेडी कार्यालय के बाहर कई विधायकों और एमएलसी की गाड़ियों के कागजात पूरे न होने पर जुर्माना लगाया गया था, लेकिन मुख्यमंत्री की गाड़ी को इस मामले में छूट देना न्याय के दोहरे मापदंड को दिखाता है. वहीं, अब यह देखना महत्वपूर्ण है कि मुख्यमंत्री की गाड़ी पर परिवहन विभाग कार्रवाई करता है या नहीं.

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar News: क्या बिहार में शराबबंदी हटेगी? सीएम नीतीश के इस कदम से सुगबुगाहट हुई तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार की आकांक्षा पर गर्व! 'Mrs Universe 2026' में भारत-यूरोप का करेंगी प्रतिनिधित्व
बिहार की आकांक्षा पर गर्व! 'Mrs Universe 2026' में भारत-यूरोप का करेंगी प्रतिनिधित्व
JDU ने कहा- 'अनंत सिंह अनुशासनहीन', पार्टी बोली- 'नीरज कुमार को…'
JDU ने कहा- 'अनंत सिंह अनुशासनहीन', पार्टी बोली- 'नीरज कुमार को…'
पूर्वी चंपारणः जिउतिया पर्व पर हादसा, नहाने गईं 4 बच्चियों की डूबने से मौत
पूर्वी चंपारणः जिउतिया पर्व पर हादसा, नहाने गईं 4 बच्चियों की डूबने से मौत
ज्ञानेश कुमार होंगे सम्मानित? BJP का बड़ा बयान, 'जिस तरह से…'
ज्ञानेश कुमार होंगे सम्मानित? BJP का बड़ा बयान, 'जिस तरह से…'

वीडियोज

Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच
SIR Controversy | Mumbai CJP Protest: EC ने माना 'शुद्ध' नहीं SIR? Seedha Sawal | BJP | Congress
SIR Controversy: SIR पर दिल्ली से मुंबई तक प्रदर्शन, Gyanesh Kumar के खिलाफ सड़क पर उतरे विपक्ष
Chitra Tripathi: जंतर-मंतर पर विपक्षी एकता..Rahul Gandhi गायब क्यों? विश्लेषक का विश्लेषण | Gyanesh
PM Modi Speaks With Smit Machchhar: बातचीत में भावुक हुए स्मित, प्रधानमंत्री ने दिया बड़ा संदेश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर से शिवाजी पार्क तक प्रदर्शन, क्या बोले राहुल से लेकर अखिलेश?
जंतर मंतर से शिवाजी पार्क तक प्रदर्शन, क्या बोले राहुल से लेकर अखिलेश?
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
गांगुली ने चुनी ODI WC 2027 के लिए भारत की प्लेइंग 11, बेंच पर बैठे खिलाड़ी को किया शामिल
गांगुली ने चुनी ODI WC 2027 के लिए भारत की प्लेइंग 11, बेंच पर बैठे खिलाड़ी को किया शामिल
एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, वेंटिलेटर सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस
एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, वेंटिलेटर सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस
ममता बनर्जी को कांग्रेस में आने का अधीर रंजन ने दिया ऑफर, जानें क्या बोली BJP
ममता बनर्जी को कांग्रेस में आने का अधीर रंजन ने दिया ऑफर, जानें क्या बोली BJP
‘बेहद खास पल..’, एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर PM मोदी ने जताई खुशी
‘बेहद खास पल..’, एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर PM मोदी ने जताई खुशी
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
Embed widget