एक्सप्लोरर

बिहार के बजट को CM नीतीश कुमार ने बताया संतुलित, तेजस्वी बोले- झूठ का पुलिंदा

बिहार के वार्षिक बजट को सीएम नीतीश कुमार ने संतुलित बताया है, वहीं विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इस बजट को झूठ का पुलिंदा करार दिया.

पटना: बिहार विधानसभा में सोमवार को उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने साल 2021-22 का बजट पेश किया. बिहार के वार्षिक बजट को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संतुलित बताया है, वहीं विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इस बजट को झूठ का पुलिंदा करार दिया. बिहार बजट पेश होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बयान जारी कर कहा कि, यह बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया गया है और यह बजट पूरी तरह संतुलित है. उन्होंने कहा कि साल 2005 से अब तक राज्य की अर्थव्यवस्था में विकास की दर डबल डिजिट में रही है. उसे यह बजट और गति देगा.

तारकिशोर प्रसाद द्वारा पेश किए गए बजट का व्यय 2,18,302.71 करोड़ रुपये है, जिसमें राज्य के विकास योजना मद में 1,00,518.86 करोड रुपये व स्थापना और प्रतिबद्ध व्यय में 1,17,783.84 करोड़ रुपये हैं.

बजट में सिर्फ घोषणा और जुमलेबाजी- तेजस्वी

इधर, आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने इस बजट को झूठ का पुलिंदा बताया. विधानसभा परिसर के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बजट में सिर्फ घोषणा और जुमलेबाजी है. बजट में पढ़ाई, सिंचाई, दवाई और कमाई को लेकर कोई चर्चा नहीं की गई है. उन्होंने बजट में 20 लाख लोगों को रोजगार देने के प्रस्ताव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार ने नौकरियां देने के बारे में नहीं बल्कि रोजगार सृजन की बात की है. यादव ने 20 लाख रोजगार सृजन का ब्लूप्रिंट मांगा. उन्होंने कहा कि कई नियुक्तियां पहले से ही अधर में लटकी हैं.

तेजस्वी ने मैट्रिक के प्रश्नपत्र लीक को लेकर सरकार को फिर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर है. उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र लीक मामले में पत्रकारों पर मामला दर्ज किया जा रहा है, लेकिन दोषी को पकड़ा नहीं जा रहा है. तेजस्वी ने इस मामले में शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की.

यह भी पढ़ें-

अभिषेक बनर्जी मामला: तेजस्वी यादव बोले- दबाव में हैं CBI के अधिकारी, बंगाल चुनाव की वजह से उठाया कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget