एक्सप्लोरर

महागठबंधन में टेंशन! RJD ने कहा- बिहार में वो सबसे बड़ी पार्टी, तेजस्वी होंगे CM, कांग्रेस के जवाब ने भी चौंकाया

Bihar Assembly Election 2025: आरजेडी का कहना है कि एनडीए को हराने और लोकतंत्र को बचाने के लिए हम लड़ रहे हैं. तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेंगे. 14 करोड़ जनता बिहार का मन बना चुकी है.

Bihar Assembly Election 2025: विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में टेंशन जारी है. एक बार फिर आरजेडी और कांग्रेस आमने-सामने है. बुधवार (09 अप्रैल, 2025) को एबीपी न्यूज़ से आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार में आरजेडी की राजनीतिक जमीन सबसे मजबूत है. आरजेडी सिर्फ चुनाव बिहार में लड़ती है. सहयोगी दल पूरे देश भर में चुनाव लड़ते हैं. यह सहयोगी दल को देखना होगा कि वह राष्ट्रीय पार्टी है. बिहार में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी है. तेजस्वी ड्राइविंग सीट पर हैं. आरजेडी बिहार में बड़े भाई की भूमिका में है.

आरजेडी नेता ने कहा कि पिछली बार बहुत कम सीट से हम लोग सरकार बनाने से चूक गए. जनमत घोटाला हुआ, नहीं तो महागठबंधन की सरकार तेजस्वी के नेतृत्व में बन जाती. इस बार महागठबंधन में सीटों का बंटवारा ठोक बजाकर होगा. तेजस्वी यादव चाहते हैं सहयोगी दलों को सम्मान मिले, लेकिन सबको अपना जमीनी हकीकत पता है. एनडीए को हराने और लोकतंत्र को बचाने के लिए हम लड़ रहे हैं. तेजस्वी के पोस्टर की तरफ अंगुली दिखाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चेहरा हैं. तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेंगे. 14 करोड़ जनता बिहार का मन बना चुकी है. इसमें किसी को कोई कन्फ्यूजन नहीं रहना चाहिए.

कांग्रेस बोली- हम लोग 243 सीट पर कर रहे तैयारी

आरजेडी की तरफ से बनाए जा रहे दबाव पर कांग्रेस ने भी दो टूक में जवाब दिया है. बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौर ने चौंकाने वाला जवाब देते हुए कहा कि हम लोग भी सभी 243 सीटों पर तैयारी कर रहे हैं. संपूर्ण बिहार की तैयारी कर रहे हैं. हर घटक दल सभी सीटों पर तैयारी करता है, ताकि सहयोगी दल एक-दूसरे को हर सीट पर मदद करें. चुनिंदा सीटों पर तैयारी कोई घटक दल नहीं करता है.

आगे कहा कि पिछली (2020) बार कांग्रेस 70 सीटों पर लड़ी थी. इस बार कौन से दल कितनी सीटों पर लड़ेंगे यह महागठबंधन की बैठक में तय होगा. सभी दल सम्मानजनक सीटों पर लड़ेंगे. क्या तेजस्वी को कांग्रेस महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा मानती है? इस पर सीधा जवाब नहीं दे पाए. कहा कि इस पर शुभ दिन में इंडिया गठबंधन की बैठक होगी. उसमें सीएम कैंडिडेट पर फैसला लेंगे. 

राठौर ने कहा कि बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु बोल चुके हैं कि इंडिया गठबंधन के दल बैठ कर तय करेंगे कि सीएम कैंडिडेट कौन होगा. 2020 का चुनाव महागठबंधन ने तेजस्वी के नेतृत्व में लड़ा और मात्र 12 हजार वोट से हम लोग हारे. इंडिया गठबंधन जितना मजबूत होगा आरजेडी को उतना लाभ होगा. महागठबंधन में रहकर कांग्रेस लड़ेगी. हम लोग अपने संगठन को मजबूत कर रहे हैं. इससे सहयोगी दलों को लाभ होगा.

बता दें राहुल गांधी चुनावी साल में तीन बार बिहार आ गए हैं. दलित समाज से आने वाले राजेश राम को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. युवा चेहरा कन्हैया कुमार को आगे किया गया है. पलायन रोजगार को लेकर वे पदयात्रा कर रहे हैं. यह वैसे मुद्दे हैं जो तेजस्वी उठाते रहे हैं. पदयात्रा में राहुल गांधी खुद शामिल हुए. तेजस्वी को महागठबंधन का सीएम उम्मीदवार कांग्रेस के नेता फिलहाल नहीं मान रहे हैं. हालांकि इसमें शक नहीं है कि तेजस्वी महागठबंधन के सीएम फेस नहीं होंगे.

यह भी पढ़ें- 'RJD खुश रहे या न रहे इससे…', पप्पू यादव ने बढ़ाई लालू-तेजस्वी की टेंशन, बिहार में अकेले लड़ेगी कांग्रेस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget