एक्सप्लोरर

नीतीश कैबिनेट की बैठक के बाद गजब हुआ! आपस में क्यों उलझ गए विजय सिन्हा और अशोक चौधरी? जानें

Nitish Kumar Cabinet Meeting: सूत्रों की मानें तो अशोक चौधरी कृषि फर्म की जमीन जेडीयू के मंत्री जमा खान के जिले में सरकार की योजना के लिए ट्रांसफर करने की जिद कर रहे थे. इसी के बाद मामला बढ़ गया.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार (26 अगस्त, 2025) को कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक में कुल 26 एजेंडों पर मुहर लगी है. इस बीच एक चौंकाने वाली बात सामने आई है कि उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा एवं जेडीयू के मंत्री अशोक चौधरी आपस में उलझ गए. यह सब कैबिनेट की बैठक के बाद हुआ है. 

क्या है पूरा मामला?

सूत्रों की मानें तो अशोक चौधरी कृषि फर्म की जमीन जेडीयू के मंत्री जमा खान के जिले में सरकार की योजना के लिए ट्रांसफर करने की जिद कर रहे थे. इसी के बाद मामला बढ़ गया. इस पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कृषि फर्म की जमीन किसानों के लिए है. कृषि विभाग नियम के अनुसार ही दूसरे विभाग को देगी. इसी बात को लेकर एनडीए के ये दोनों नेता आपस में ही भिड़ गए.

बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा ने अशोक चौधरी को अपने ग्रामीण विभाग विभाग को देखने की नसीहत तक दे दी. इस पूरे मामले में जेडीयू के एक नेता ने नाम ना छापने की शर्त पर कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव है और इन दोनों नेताओं के बीच एक सीट को लेकर काफी दिनों से मनमुटाव चल रहा है.

तेवर में दिख रहे अशोक चौधरी

बता दें कि जेडीयू मंत्री अशोक चौधरी का तेवर अभी कुछ दिनों पहले भी देखने को मिला था. दरभंगा के कुशेश्वरस्थान प्रखंड के एक हाई स्कूल में 22 अगस्त को आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मंत्री अशोक चौधरी मंच से ही भड़क गए थे. कह दिया था, "मुझे आपका वोट नहीं चाहिए." 

हुआ ये था कि सांसद शांभवी चौधरी जैसे ही संबोधन के लिए पहुंचीं तो ग्रामीण हाथ में 'शांभवी वापस जाओ' और 'रोड नहीं तो वोट नहीं' लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी करने लगे थे. इसी पर उनके पिता अशोक चौधरी गुस्से में आ गए थे. अधिकारी को निर्देश देते हुए यहां तक कह दिया था कि इनकी फोटो लीजिए और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में कार्रवाई कीजिए. अब एक बार फिर पटना का ताजा मामला आया है.

यह भी पढ़ें- आज दिल्ली जाएंगे CM नीतीश कुमार, चुनावी साल में BJP आलाकमान से हो सकती है मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget