एक्सप्लोरर

चिराग ने CM नीतीश को लिखा पत्र, कहा- रूपेश हत्याकांड की CBI से जांच कराने की करें सिफारिश

चिराग पासवान ने पत्र में लिखा कि बिहार पुलिस की जांच से परिवार का कोई भी व्यक्ति संतुष्ट नही है. रूपेश के बड़े भाई वर्षों से जेडीयू के नेता रहे हैं. परिवार के सभी सदस्य आपसे न्याय की उम्मीद करते हुए रूपेश सिंह हत्याकांड की जांच सीबीआई से करवाना चाहते हैं.

पटना: इंडिगो एयरलाइंस में स्टेशन मैनेजर के पद पर तैनात रूपेश सिंह की हत्या मामले का पटना पुलिस ने खुलासा कर दिया है. वहीं, इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी भी की गई है. लेकिन हत्याकांड को लेकर पुलिस ने जो थ्योरी दी है, वो कोई विपक्ष के नेता और रूपेश के परिजन स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं. ऐसे में वो लगातार पुलिस जांच पर सवाल उठा रहे हैं और मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे हैं.

चिराग ने सीएम नीतीश को लिखा पत्र

इसी क्रम में एलजेपी अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने सीएम नीतीश को पत्र लिखा है और बिहार पुलिस पर अविश्वास जताते हुए मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है. उन्होंने पत्र में लिखा है कि पटना में इंडिगो एयरलाइन्स के स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह जी की 12 जनवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्याकांड की जांच पटना पुलिस ने की और अब इसे रोडरेज का मामला बता कर केस बंद किया जा रहा है.

जांच से परिजन नहीं हैं संतुष्ट

उन्होंने लिखा कि बिहार पुलिस की जांच से परिवार का कोई भी व्यक्ति संतुष्ट नही है. रूपेश के बड़े भाई वर्षों से जेडीयू के नेता रहे हैं. परिवार के सभी सदस्य आपसे न्याय की उम्मीद करते हुए रूपेश सिंह हत्याकांड की जांच सीबीआई से करवाना चाहते हैं.

उन्होंने पत्र में लिखा कि रूपेश के परिजनों ने व्यक्तिगत तौर पर मुझसे संपर्क करके, मीडिया के माध्यम से और सरकारी अधिकारियों से निवेदन कर सीबीआई जांच की मांग की है. रूपेश सिंह के परिवार को लगता है कि मामले को गलत दिशा देकर किसी बड़े व्यक्ति को बचाने की कोशिश की जा रही है. इसलिए सरकार अविलंब इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश करे.

चिराग ने CM नीतीश को याद दिलाई ये बात

चिराग ने अपने पत्र में सीएम नीतीश को यह भी याद दिलाया है कि किस तरह बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उन्होंने उन्हें पत्र लिखा था और उनसे फोन पर बात कर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग रखी थी. एलजेपी अध्यक्ष ने नीतीश कुमार को याद दिलाया है कि उस वक्त उन्होंने भरोसा दिया था कि सीबीआई जांच की सिफारिश करना तभी संभव है, जब परिवार का कोई सदस्य इसका आग्रह करे.

गौरतलब हो कि इंडिगो एयरलाइंस में एयरपोर्ट मैनेजर के पद पर तैनात रूपेश सिंह की 12 जनवरी को शाम सात बजे के करीब 2 बाइक पर सवार चार लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. रूपेश को 6 गोलियां दाहिने हाथ के तरफ मारी गई थी. हालांकि, पटना पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है और एक आरोपी रितुराज को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें -

बिहार: सोमवार से छठी से आठवीं तक के बच्चे जाएंगे स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किया गाइडलाइन झारखंड हाईकोर्ट ने रिम्स डायरेक्टर को लगाई फटकार, जारी किया शोकॉज नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget