एक्सप्लोरर

चिराग पासवान बोले- LJP से निष्कासित हैं पशुपति पारस, उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करने पर पार्टी का कड़ा ऐतराज

चिराग पासवान ने कहा, " प्रधानमंत्री के इस अधिकार का पूर्ण सम्मान है कि वे अपनी टीम में किसे शामिल करते हैं और किसे नहीं. लेकिन जहां तक एलजेपी का सवाल है पारस हमारे दल के सदस्य नहीं हैं."

पटना: केंद्रीय मंत्रिमंडल का आज शाम विस्तार होना है. लोकसभा चुनाव 2019 के बाद हुए मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद आज फिर से नए कैबिनेट का गठन किया जाएगा. नए कैबिनेट में एलजेपी कोटा से हाजीपुर सांसद पशुपति पारस का शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है. हालांकि, जमुई सांसद चिराग पासवान को इस बात पर आपत्ति है. उनका कहना है कि पशुपति पारस पार्टी से निष्कासित किए जा चुके हैं. ऐसे में उन्हें एलजेपी कोटा से मंत्री बनाए जाने का पार्टी कड़ा विरोध करती है. 

एलजेपी का हिस्सा नहीं पशुपति पारस

मंत्रिमंडल के विस्तार से चंद घंटों पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा, " पार्टी विरोधी और शीर्ष नेतृत्व को धोखा देने के कारण लोक जनशक्ति पार्टी से पशुपति कुमार पारस को पहले ही पार्टी से निष्काषित किया जा चुका है और अब उन्हें केंद्रीय मंत्री मंडल में शामिल करने पर पार्टी कड़ा ऐतराज दर्ज कराती है."

 

चिराग पासवान ने कहा, " प्रधानमंत्री के इस अधिकार का पूर्ण सम्मान है कि वे अपनी टीम में किसे शामिल करते हैं और किसे नहीं. लेकिन जहां तक एलजेपी का सवाल है पारस हमारे दल के सदस्य नहीं हैं. पार्टी को तोड़ने जैसे कार्यों को देखते हुए उन्हें मंत्री, उनके गुट से बनाया जाए तो LJP का कोई लेना देना नहीं है."

 

उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष द्वारा पार्टी से निकाले गए सांसदों में से पशुपति पारस जी को नेता सदन मानने के बाद लोक जनशक्ति पार्टी ने लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष उनके फैसले पर फिर से विचार याचिका दी थी जो अभी भी विचाराधीन है. लोक जनशक्ति पार्टी ने आज लोकसभा अध्यक्ष के प्रारम्भिक फैसले जिसमें पार्टी से निष्कासित सांसद पशुपति पारस को लोजपा का नेता सदन माना था के फ़ैसले के ख़िलाफ़ आज दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गई है.

कोर्ट जाने की कही थी बात

मालूम हो कि चिराग शुरू से ही चाचा पशुपति पारस को एलजेपी कोटा से मंत्री बनाए जाने पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. चिराग पासवान ने मंगलवार को पटना स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था, " मेरी अनुमति के बिना एलजेपी से निष्कासित सांसद पशुपति पारस को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया, तो मैं कोर्ट जाऊंगा. क्योंकि पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष मैं हूं और पार्टी भी मेरी है."

चिराग ने कहा था, " चाचा और बागियों ने रामविलास के विचारों को कुचला है. राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कुल 75 सदस्य हैं. इसमें 66 सदस्य हमारे साथ हैं. सबके ऐफिडेविट भी हैं. पशुपति कुमार पारस ने पटना में खुद को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर तो दिया, लेकिन इस बारे में चुनाव आयोग में कोई क्लेम नहीं किया और ना ही खुद को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताया. मैं चुनौती देता हूं कि वो मुझे गलत साबित करें. मैं चुनाव आयोग और कोर्ट, दोनों जगहों पर चुनौती दे सकता हूं."

यह भी पढ़ें-

Bihar Politics: जीवेश मिश्रा ने तेजस्वी को पहचानने से किया इनकार, RJD ने कहा- नरेंद्र मोदी से पूछ लें

हाजीपुरः चिराग ने दी शहीद को श्रद्धांजलि, कहा- मोदी कैबिनेट में जिन्हें भी जगह मिले सबको बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget