एक्सप्लोरर

चाचा पशुपति पारस पर चिराग पासवान बोले- 'मेरे पिता के जाने के बाद पार्टी और परिवार को...'

Bihar NDA Seat Sharing: चिराग पासवान ने अपने चाचा पशुपति कुमार पारस पर कहा कि मेरे पिता के जाने के बाद वो परिवार के मुखिया की भूमिका में रहे. परिवार को एकगुट रखने की जिम्मेदारी उनकी थी.

बिहार में एनडीए में हुए सीट बंटवारे पर चिराग पासवान अपने चाचा पशुपति कुमार पारस पर भारी पड़ गए हैं. एनडीए में चिराग पासवान को जहां पांच सीटें दी गई हैं, वहीं पशुपति पारस को एक भी सीट देने का एलान नहीं किया गया है. सीट बंटवारे के एलान के बाद चिराग पासवान ने अपने चाचा को लेकर प्रतिक्रिया दी. चिराग ने कहा कि उन्हें (पशुपति कुमार पारस) को फैसला करना है. 

चिराग पासवान ने कहा, "वो परिवार के बड़े हैं. मेरे पिता के बाद परिवार के मुखिया वो रहे हैं. जिस तरीके से विपरीत परिस्थितियों में भी मेरे पिता ने, ऐसा नहीं है कि इससे पहले कभी परिवार पर संकट नहीं आया. इससे पहले कभी पार्टी में संकट नहीं आया लेकिन मेरे पिता ने इस बात को सुनिश्चित किया कि हर परिस्थिति में वो पार्टी को एकजुट रखें, परिवार को एकजुट रखें. पिता के जाने के बाद इसी की भूमिका में मेरे चाचा जी थे."

जमुई सांसद ने आगे कहा, "उनको (चाचा) इस जिम्मेदारी को निभाना था. भले ही लाख विपरीत परिस्थितियां हों, लाख कठनाइयां हों...जिस सिंबल को मेरे पिता ने चुना, जिस नाम को उन्होंने चुना था वो आज भी फ्रीज है. इन परिस्थियों में पार्टी और परिवार नहीं पहुंचे इसकी जिम्मेदारी चाचा पर थी." 

चिराग पासवान को कौन-कौन सीट?

बिहार में चिराग पासवान को जमुई, वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, और खगड़िया सीट दी गई हैं. चिराग पासवान जमुई से मौजूदा सांसद हैं. लेकिन उन्होंने कहा कि इस बार वो हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे. उनके चाचा पशुपति कुमार पारस हाजीपुर से मौजूदा सांसद हैं. 

बिहार में लोकसभा चुनाव की तारीख

बता दें कि बिहार में लोकसभा के चुनाव सात चरणों में होंगे. पहले फेज में 19 अप्रैल, दूसरे फेज में 26 अप्रैल, तीसरे फेज में 7 मई, चौथे फेज में 13 मई, पांचवे फेज में 20 मई, छठे फेज में 25 मई और सातवें फेज में 1 जून को वोटिंग होगी. नतीजे 4 जून को आएंगे.

हाजीपुर में NDA का 'चिराग', पशुपति पारस पर BJP ने साफ कर दिया रुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget