एक्सप्लोरर

विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर चिराग पासवान की पार्टी ने क्लियर किया स्टैंड, क्या बोलीं वीणा देवी?

Bihar Special Status: चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (आर) ने अपना रुख साफ कर दिया है. सांसद वीणा देवी ने कहा कि हम लोग बिहार की भलाई चाहेंगे. बिहार के रहने वाले हैं.

Bihar News: केंद्र में पीएम मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनने से पहले एक बार फिर बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग शुरू हो गई है. इस पर अलग-अलग दल के नेताओं की प्रतिक्रिया लगातार सामने आ रही है. इस बीच चिराग पासवान (Chirag Paswan) की पार्टी एलजेपी (आर) ने भी अपना रुख साफ कर दिया है. शुक्रवार (07 जून) को पत्रकारों से बातचीत में सांसद वीणा देवी (Veena Devi) ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले इसके समर्थन में सभी लोग रहेंगे. हम लोग बिहार की भलाई चाहेंगे क्योंकि बिहार के रहने वाले हैं.

चिराग पासवान ने की संसदीय दल की बैठक

वीणा देवी ने दिल्ली में यह बयान दिया है. हालांकि उन्होंने साफ कहा कि सरकार से कोई मांग नहीं है. जो हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं चिराग पासवान वो सब कर रहे हैं और देख रहे हैं. बता दें कि आज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) संसदीय दल की बैठक पार्टी प्रमुख चिराग पासवान के नेतृत्व में दिल्ली में उनके आवास पर हुई. इस बैठक में पांचों सांसद मौजूद रहे.

बैठक के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सभी नवनिर्वाचित सांसदों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को संसदीय दल का नेता चुना. बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर चिराग पासवान की पार्टी ने चुनाव लड़ा था. इन पांच सीटों में समस्तीपुर, खगड़िया, हाजीपुर, वैशाली और जमुई है.

सरकार बनने से पहले विशेष राज्य के दर्जे की मांग शुरू

बता दें कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले इसके लिए वर्षों से मांग हो रही है. बीते गुरुवार को जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने भी इसका समर्थन किया था. तेजस्वी यादव ने भी कहा है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले. आरजेडी नेता और बक्सर से नवनिर्वाचित सांसद सुधाकर सिंह ने भी कहा है कि विशेष राज्य का दर्जे और विशेष पैकेज ये दो मुद्दें पूरे होंगे तभी जेडीयू को सरकार में शामिल होना चाहिए.

यह भी पढ़ें- जीतन राम मांझी का बड़ा खुलासा, बताया NDA को कम सीटें क्यों मिलीं, कौन सा मंत्रालय चाह रहे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget