एक्सप्लोरर

Chirag Paswan: चिराग पासवान के विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत, पार्टी की ओर से आया बड़ा बयान

Chirag Paswan: सांसद अरुण भारती ने कहा कि चिराग पासवान को पार्टी की तरफ से विधानसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव भेजा गया है. चिराग को बिहार के विकास के लिए बड़ी भूमिका में आना होगा.

Chirag Paswan News: बिहार में विधानसभा चुनाव इसी साल (2025) के अंत में होने वाला है. चुनाव को लेकर तमाम दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. इसी बीच गुरुवार (29 मई, 2025) को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने यह संकेत दिया है कि चिराग पासवान विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं.

अरुण भारती ने कहा कि बिहार में युवा नेताओं की जरूरत है. पार्टी चाहती है कि चिराग पासवान बिहार की राजनीति में सक्रिय हों. इसके लिए उन्हें पार्टी की तरफ से विधानसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव भेजा गया है. अगर वह चुनाव लड़ने का प्रस्ताव स्वीकार करते हैं, तो आने वाले समय में यह तय किया जाएगा कि वह किस सीट से उम्मीदवार होंगे.

'चिराग को बिहार के विकास के लिए आना होगा'

क्या चिराग बिहार के अगले मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं? इस सवाल के जवाब में अरुण भारती ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे पर लड़ा जाएगा, लेकिन, चिराग पासवान को बिहार के विकास के लिए बड़ी भूमिका में आना होगा.

बता दें कि चिराग पासवान ने कुछ दिन पहले बयान दिया था कि वह बिहार की राजनीति में सक्रिय होना चाहते हैं और राज्य के विकास में सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं. इस बयान के बाद से ही उनके विधानसभा चुनाव लड़ने और चुनाव बाद सरकार में उनकी भूमिका को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी हैं.

चिराग पासवान अब तक अपने पिता रामविलास पासवान की तरह ही केंद्र की राजनीति करते रहे हैं. वह मौजूदा नरेंद्र मोदी सरकार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हैं. 2014 और 2019 में वे बिहार की जमुई सीट से लोकसभा चुनाव जीते थे. 2024 में वह बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए. इस सीट से उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान लंबे समय तक सांसद रहे थे. चिराग पासवान ने 2020 विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के खिलाफ उम्मीदवार उतारे थे. सीएम नीतीश को इसका नुकसान भी उठाना पड़ा था.

यह भी पढ़ें- PM मोदी को दी थी जान से मारने की धमकी, अब भागलपुर से आरोपी गिरफ्तार, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget