एक्सप्लोरर

PM मोदी को दी थी जान से मारने की धमकी, अब भागलपुर से आरोपी गिरफ्तार, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

PM Modi Death Threat: गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम समीर कुमार रंजन है. युवक की उम्र 35 साल के आसपास है. पुलिस इस पूरे मामले में आगे की जांच कर रही है.

PM Modi Death Threat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं. बीते गुरुवार (29 मई, 2025) को वे पटना पहुंचे थे. पटना में उन्होंने रोड-शो किया था. आज (30 मई, 2025) रोहतास के बिक्रमगंज में उनका कार्यक्रम है. इस बीच पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाले एक शख्स को भागलपुर से गिरफ्तार किया गया है. गुरुवार (29 मई, 2025) को एसएसपी कार्यालय की ओर से इसकी जानकारी दी गई.

गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम समीर कुमार रंजन है. युवक की उम्र 35 साल के आसपास है. एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि सुरक्षा एजेंसियों को प्रधानमंत्री के बिहार दौरे के दौरान जान से मारने की सूचना मिली थी. इस मामले को गंभीरता से लिया गया. भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में और पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में जांच के लिए एक टीम बनाई गई.

…और हुआ चौंकाने वाला खुलासा

इसके बाद टीम ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर एक बुजुर्ग व्यक्ति मंटू चौधरी को पकड़ा लेकिन जो खुलासा हुआ वह चौंकाने वाला था. बुजुर्ग ने बताया कि वह तो मैट्रिक भी पास नहीं है. की-पैड वाला मोबाइल फोन चलाता है. बुजुर्ग ने कहा कि यह काम उसे फंसाने के लिए समीर कुमार रंजन ने किया है. इसके बाद जांच में एक मोबाइल नंबर की पहचान हुई, जो 71 बार VPN के माध्यम से एक्टिव हुआ था.

इसके बाद विशेष टीम ने इस पूरे मामले में सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के महेशी के रहने वाले युवक समीर कुमार रंजन (35 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने VPN का उपयोग कर व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से धमकी दी थी. पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में घटना का कारण आरोपी का अपने पटीदार से जमीन विवाद लग रहा है. घटना में प्रयुक्त मोबाइल को पुलिस ने जब्त कर लिया है. आगे की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- बिहार में फिर दिखा UP वाला एक्शन! ट्रिपल मर्डर कांड में बक्सर के अहियापुर में चला बुलडोजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget