एक्सप्लोरर

नीतीश सरकार पर जमकर बरसे चिराग पासवान, कहा- बिहार में कोई सुरक्षित नहीं

चिराग पासवान ने कहा, "यह दुख की बात है की प्रदेश में कानून व्यवस्था निचले स्तर पर है और प्रश्न पूछने वालों को ही बेतुका प्रश्न देकर चुप करवा दिया जा रहा है."

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मंगलवार को राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर बिहार सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में कोई सुरक्षित नहीं है. चिराग पासवान ने छपरा में रूपेश सिंह के अवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने कहा कि, "रूपेश की हत्या पटना के पॉश इलाके में हुई. जब उस इलाके में हत्या हो सकती है, तो बिहार में कोई सुरक्षित नहीं है."

पासवान ने कहा, "यह दुख की बात है की प्रदेश में कानून व्यवस्था निचले स्तर पर है और प्रश्न पूछने वालों को ही बेतुका प्रश्न देकर चुप करवा दिया जा रहा है." चिराग ने प्रदेश सरकार से रूपेश के परिवार को सुरक्षा और एक सरकारी नौकरी देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि किसी बात पर कमेटी बनाने की बात की जाती है, लेकिन काम कुछ नहीं होता, तो फिर ऐसी कमेटी बनाने की आवश्यकता ही क्या है.

सरकार और प्रशासन की जवाबदेही तय होनी चाहिए- पासवान

एलजेपी अध्यक्ष ने कहा कि रूपेश की हत्या के आठ दिन बाद भी सरकार व प्रशासन अपराधियों का सुराग तक नहीं लगा सके हैं. उन्होंने सवाल किया कि सीसीटीवी कैमरा खराब क्यों था, प्रशासन के अधिकारी क्या कर रहे थे. खुफिया एजेंसी क्या कर रही थीं. उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन की जवाबदेही तय होनी चाहिए.

उल्लेखनीय है कि राजधानी पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में इंडिगो एयरलाइंस कंपनी के स्टेशन प्रबंधक रुपेश कुमार सिंह की अपराधियों ने 12 जनवरी की देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी.

यह भी पढ़ें-

सुशील मोदी का जाना, शाहनवाज हुसैन का बिहार आना, क्या हैं इसके राजनीतिक मायने?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget