एक्सप्लोरर

Arrah News: मांझी को कैसे आगे बढ़ाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश? चिराग ने बताया CM का ये  होता है फॉर्मूला, जमकर साधा निशाना

Chirag Paswan Statement: चिराग पासवान ने महागठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोला. कहा कि बीजेपी नहीं मुख्यमंत्री की पार्टी आरक्षण विरोधी है.

आरा: सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) शनिवार को आरा पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार और महागठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने तो कह दिया कि हम लोग मिलकर जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) को आगे बढ़ाएंगे, लेकिन उन्होंने वो अपने दल के लोगों को छोड़कर बाकी सारे दलों के लोगों को आगे बढ़ाने का काम करते हैं. जो मुख्यमंत्री बिहार को आगे नहीं बढ़ा सका वह किसी दल के नेता को क्या बढ़ाएगा?

‘खुद डील करते हैं मुख्यमंत्री’

आगे कहा कि नीतीश कुमार खुद दूसरे के सहारे पर दूसरे की कृपा पर मुख्यमंत्री बने हैं तो वह किसी को क्या आगे बढ़ाएंगे? राजनीति में शब्दों की मर्यादा का ख्याल हमेशा रखना चाहिए. एक नेता उसकी कार्यशैली पर ऐतराज हो सकता है, लेकिन इस तरीके से नेताओं को डीलर कहना और इन शब्दों का इस्तेमाल करना दर्शाता है कि वो कहीं न कहीं असंतोष में हैं. ये बात उनके ही नेता ने कही थी जब वो गठबंधन से निकले थे. कहा कि डील वाला शब्द मुख्यमंत्री दूसरे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं जबकि डील का खुलासा कुछ दिनों पहले जनता दल यूनाइटेड के पूर्व नेता उपेंद्र कुशवाहा ने किया था. वो जिक्र कर रहे थे तो सही में डीलर कौन है, डील किसके साथ हुई, यह उन लोगों को बताने की जरूरत है.

बीजेपी आरक्षण विरोधी नहीं, संविधान को नहीं है खतरा  

चिराग ने कहा कि लगभग 10 साल से केंद्र में बीजेपी की सरकार है, तब से ही नीतीश कुमार ये कह रहे कि बीजेपी आएगी तो संविधान को खतरा है, सांप्रदायिकता बढ़ जाएगी, आरक्षण समाप्त हो जाएगा, तो क्या हो गया? इन 10 सालों में कौन सा आरक्षण छीन लिया गया है. उल्टा मुख्यमंत्री यह बताएं कि छात्रवृत्ति की राशि है जो अनुसूचित जाति जनजाति छात्रवृत्ति का पैसा कहां जा रहा है? कैग की रिपोर्ट बताती है कि कैसे उस पैसे का इस्तेमाल दूसरे कार्यों में किया जा रहा है न कि उन छात्रों को मिल रहा है जिनको मिलनी चाहिए. सही मायने में कोई आरक्षण विरोधी तो यह महागठबंधन के की सरकार है.  

यह भी पढ़ें- BJP के गेट पर दरख्वास्त लेकर खड़े हैं क्या मुख्यमंत्री नीतीश? ललन सिंह तिलमिलाए, जानें किस पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय के बाद कटिहार में हादसा, 7 बच्चे डूबे, 3 की मौत
लखीसराय के बाद कटिहार में हादसा, 7 बच्चे डूबे, 3 की मौत
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget