एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: 'आज मेरे पिता...', राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन क्यों भावुक हुए चिराग पासवान?

Chirag Paswan News: चिराग पासवान ने पत्र में लिखा है कि पीएम मोदी के साहसिक प्रयासों से और देश की न्यायिक प्रक्रिया के ऐतिहासिक निर्णय से राम मंदिर संभव हो पाया है.

पटना: राम मंदिर (Ram Mandir) की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) को लेकर अयोध्या (Ayodhya) में आज (22 जनवरी) भव्य कार्यक्रम हो रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे. देश भर के लोगों में इसको लेकर उत्साह है. इसी कड़ी में सोमवार (22 जनवरी) को एलजेपी रामविलास (LJP Ram Vilas) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई से सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) पीएम मोदी को पत्र लिखते हुए भावुक हो उठे हैं.

नीचे पढ़िए चिराग ने पत्र में क्या लिखा

"हम सभी 140 करोड़ देशवासियों के लिए अत्यंत हर्ष की बात है कि आपके नेतृत्व में रिकॉर्ड समय के अंदर श्री अयोध्या धाम के भव्य राम मंदिर में पौष शुक्ल द्वादशी विक्रम संवत 2080 दिनांक 22 जनवरी, 2024 को प्रभु श्री रामलला की विग्रह मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है."

"आज का दिन हम सभी भारतवासियों के लिए स्वर्णिम दिन है जिसकी परिकल्पना लगभग 500 वर्षों से हमारे पूर्वज करते आ रहे थे, आज यो सार्थक हो पाया है. राम मंदिर का निर्माण हिंदुओं की आस्था से जुड़ा एक महत्वपूर्ण विषय है. बचपन से हमलोग राम मंदिर निर्माण से जुड़े विवाद सुनते आ रहे हैं, आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होना आपके साहसिक प्रयासों का परिणाम है. आपके इस सफल प्रयास से और देश की न्यायिक प्रक्रिया के ऐतिहासिक निर्णय से ही राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण संभव हो पाया है. आज इस पवित्र धाम पर रामलला का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह है."

चिराग ने लिखा- 'मेरे लिए भावुक पल...'

चिराग पासवान ने पत्र लिखते हुए अपने पिता को याद किया है. पिता को याद कर वे भावुक हो उठे. उन्होंने लिखा, "मैं स्वयं को अत्यंत गौरवशाली समझता हूं कि इस ऐतिहासिक सांस्कृतिक उत्सव का मुझे साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, लेकिन आज मेरे लिए भावुक पल भी है. आज मेरे पिता आदरणीय रामविलास पासवान जी जीवित होते तो यकीनन वे भी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी होते. पापा आज जहां कहीं भी होंगे बहुत खुश होंगे क्योंकि आज आपकी वजह से करोड़ों राम भक्तों का सपना पूरा हुआ है."

आगे लिखा, "मैं प्रभु श्री राम जी से भारतवर्ष की मंगलकामना करते हुए आपको धन्यवाद देता हूं कि अपने कुशल मार्गदर्शन और सशक्त नेतृत्व में सैकड़ों वर्षों से चले आ रहे सामाजिक-सांस्कृतिक विसंगतियों को सफलतापूर्वक हल और देश के प्रत्येक नागरिक के सम्मान को सुरक्षित किया है."

यह भी पढ़ें- Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले तेज प्रताप यादव बोले- 'राम को लाना है तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget