एक्सप्लोरर

Chirag Paswan Cabinet Minister: लगातार 3 बार सांसद... अब पहली बार मोदी कैबिनेट में बने मंत्री, कौन है चिराग पासवान?

PM Modi Oath Ceremony: चिराग पासवान की पार्टी ने इस बार पांच सीटों पर चुनाव लड़ी और हर जगह जीत मिली. देश की राजनीति में चिराग पासवान के लिए यह भी एक रिकॉर्ड है.

Chirag Paswan: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान पहली बार मोदी कैबिनेट (Modi Cabinet) में मंत्री बने हैं. रविवार (09 जून) को उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली. चिराग पासवान के पास कौन सा विभाग होगा यह अभी साफ नहीं हुआ है. चिराग पासवान ने 2024 के लोकसभा चुनाव में हाजीपुर से चुनाव लड़ा और लगातार तीसरी बार जीत मिली है. इससे पहले 2014 और 2019 में उन्हें जमुई लोकसभा सीट से जीत मिली थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चिराग पासवान पर अटूट विश्वास रखते हैं. चिराग पासवान की पार्टी ने इस बार पांच सीटों पर चुनाव लड़ी और हर जगह जीत मिली. देश की राजनीति में चिराग पासवान के लिए यह भी एक रिकॉर्ड है. चिराग पासवान इस बार 170105 वोटों से चुनाव जीते हैं. हालांकि 2014 और 2019 के मुकाबले वोटों का अंतर कम है. 2014 में चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान हाजीपुर से सवा दो लाख के करीब वोटों से जीते थे. 2019 में चिराग पासवान के चाचा पशुपति कुमार पारस 205000 के करीब वोटों से चुनाव जीते जीते थे.

फिल्मों में फ्लॉप... राजनीति में परचम

राजनीति में आने से पहले चिराग पासवान बॉलीवुड में किस्मत आजमा चुके हैं. 2010 और 2011 में चिराग पासवान हिंदी सिनेमा में भी अभिनेता के तौर पर काम कर चुके है. 'मिले ना मिले हम' और 'वन एंड ओनली' जैसी फिल्मों में वो अभिनेता रहे. हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुईं फिल्म अभिनेत्री कंगना रणावत ने 'मिले ना मिले हम' में साथ रही हैं. चिराग पासवान राजनीति में परचम लहरा रहे हैं लेकिन फिल्मों में फ्लॉप रहे हैं.  

चिराग पासवान ने बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस से बीटेक की डिग्री ली है. उन्होंने फैशन डिजाइनिंग का भी कोर्स किया है. 2003 में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग से 10वीं और 12वीं की शिक्षा हासिल की. कई सालों तक चिराग पासवान एनजीओ भी चलाते रहे हैं.

यह भी पढ़ें- PM Modi Oath Ceremony: PM आवास पर 'टी पार्टी' में नरेंद्र मोदी ने क्या की बातचीत? चिराग पासवान ने बताया सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget