एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: CM नीतीश के मुंबई दौरा को लेकर बिहार की सियासत गरम, चिराग बोले- यह बिहारियों पर अन्याय है

Chirag Paswan Statement: सीएम नीतीश कुमार इन दिनों विपक्षी एकता को लेकर काफी सक्रिय है. वहीं, सीएम के मुंबई के दौरे को लेकर चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा.

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर लगातार हमलावर हैं. सीएम के महाराष्ट्र दौरे पर जाने को लेकर उन्होंने खेद व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंबई के दौरे पर जा रहे हैं, जहां वे उन्हीं लोगों से मुलाकात करेंगे जिन्होंने एक समय में ‘बिहारी भगाओ’ का नारा दिया था और आज भी बिहार और बिहारियों से नफरत करते हैं. जिन्होंने बिहारियों पर अन्याय किया, उनसे अपने निजी स्वार्थ के लिए नीतीश कुमार का मिलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.

'हम अपमान को कभी नहीं भूलेंगे'

चिराग पासवान ने कहा कि हम सब बिहारियों का भी अपमान है. नीतीश कुमार को चेताते हुए कहा कि महाराष्ट्र में बिहारियों के साथ जो हुआ उसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही भूल जाएं, लेकिन यह ध्यान रखें कि हम बिहारी हैं जो उस अपमान को कभी नहीं भूलेंगे. चिराग ने नीतीश कुमार की विश्वसनीयता और विपक्षी एकता को लेकर उनकी मुहिम पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि नीतीश कुमार कभी अपने स्टैंड पर कायम नहीं रहे. नीतीश कुमार जब सत्ता में होते हैं तो उनके सुर कुछ और होते हैं और जब विपक्ष में रहते हैं तो कुछ और हो जाता है.

विपक्षी एकता से बिहार को नहीं है फायदा- चिराग

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी एकता के नाम पर नीतीश कुमार भले ही दरवाजे-दरवाजे जाकर मुलाकात कर रहे हैं, लेकिन इससे कुछ होने वाला नहीं है. इस मुलाकात के क्या मायने हैं? यह समझ से परे है. इस मुलाकात से न तो बिहार का कोई भला होना है और न ही बिहारियों का होने वाला है. किसी का अगर भला है तो वह नीतीश कुमार का है. विपक्षी दलों के पास वे इस सोच के साथ अर्जी लेकर जा रहे हैं कि वे उन्हें अपना नेता मान लें, उन्हें प्रधानमंत्री पद का दावेदार बना दें.

विपक्षी एकता पर चिराग का हमला

चिराग ने कहा कि जो मुख्यमंत्री बिहार को एकजुट नहीं रख पाए, वह विपक्ष का क्या एकजुट कर पाएंगे. विपक्ष आखिर इनके नेतृत्व में ही क्यों एकजुट होगा? जबकि विपक्ष के पास एक से बढ़कर एक धुरंधर पहले से ही हैं.

ये भी पढ़ें: Anand Mohan News: आनंद मोहन की रिहाई पर SC से बिहार सरकार को नोटिस जारी, भड़के ललन सिंह ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
बिहार की आकांक्षा पर गर्व! 'Mrs Universe 2026' में भारत-यूरोप का करेंगी प्रतिनिधित्व
बिहार की आकांक्षा पर गर्व! 'Mrs Universe 2026' में भारत-यूरोप का करेंगी प्रतिनिधित्व
JDU ने कहा- 'अनंत सिंह अनुशासनहीन', पार्टी बोली- 'नीरज कुमार को…'
JDU ने कहा- 'अनंत सिंह अनुशासनहीन', पार्टी बोली- 'नीरज कुमार को…'
पूर्वी चंपारणः जिउतिया पर्व पर हादसा, नहाने गईं 4 बच्चियों की डूबने से मौत
पूर्वी चंपारणः जिउतिया पर्व पर हादसा, नहाने गईं 4 बच्चियों की डूबने से मौत

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला

Embed widget