एक्सप्लोरर

Chirag Paswan: 'नीतीश कुमार हमारे साथ हैं', तेजस्वी यादव के बयान पर भड़के चिराग पासवान

India Alliance: सीएम नीतीश को लेकर तेजस्वी यादव के बयान के बाद चिराग पासवान ने 'इंडिया' गठबंधन पर जमकर हमला बोला. उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि बिहार में 'इंडिया' गठबंधन में एकता कहां है?

Chirag Paswan: राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि नीतीश कुमार भले ही एनडीए में हों, लेकिन वो हमारे साथ हैं. इस पर लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान ने बुधवार को तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि साथ ना होने के बावजूद भी तेजस्वी यादव राजनीतिक लाभ के लिए हमारे मुख्यमंत्री का नाम ले रहे हैं. नीतीश कुमार के नाम पर तेजस्वी भ्रम फैला रहे हैं. तेजस्वी यादव जागरूक जनता को बहला-फुसला नहीं सकते. वो जमाना जा चुका है जब लोगों को बहला-फुसला कर वोट ले लिया जाता था.

आगे उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का यह बयान दर्शाता है कि वे हमारे मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) के बिना कितने असमर्थ और कमजोर हैं. चुनाव नहीं जीत सकते हैं. जनता जानती है कि हमलोग का एनडीए गठबंधन कितना मजबूत है.

'इंडिया' गठबंधन पर चिराग पासवान का हमला

चिराग पासवान ने कहा कि पांचवें चरण का चुनाव नजदीक होने के बावजूद 'इंडिया' गठबंधन के घटक दल अभी तक साथ नहीं दिखे हैं, जबकि बीते दिनों पीएम मोदी की रैली से हमारे गठबंधन की एकजुटता प्रदर्शित हुई थी. गांधी परिवार को बिहार की कोई चिंता नहीं है. उनके नेता एक साथ किसी बड़े मंच पर नजर नहीं आए. 'इंडिया' गठबंधन में एकता कहां है? वहीं, हमलोग की एकता ही हमारी ताकत है और इन लोगों (इंडिया गठबंधन) का बिखराव ही ऐसे बयान पर देने पर मजबूर कर रहा है.

चुनावी मंच से तेजस्वी यादव ने दिया था बयान

बता दें कि तेजस्वी यादव चुनावी मंच से एनडीए गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा है कि 'चाचा ने कहा था जो लोग 2014 में आए हैं वो लोग 2024 में जाएंगे. उसी काम में हम लगे हुए हैं. उन्होंने जो सीखाया था वही कर रहे हैं. चाचा जी को हाईजैक न कर लिया है. हमको पूरा विश्वास है कि उनका आशीर्वाद हमारे साथ है. चाचा का पूरा सहयोग तेजस्वी को मिल रहा है.

ये भी पढे़ं: Tejashwi Yadav: '25 करोड़ मामूली संख्या नहीं है', नौकरी के मुद्दे पर तेजस्वी यादव PM पर हमला बोलते हुए क्या कह गए?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget