एक्सप्लोरर

Opposition Meeting in Patna: 'विपक्षी एकता की नाव पर सवार होकर वह पीएम...', चिराग ने सीएम नीतीश को जमकर सुनाया

Chirag Paswan News: चिराग पासवान कई मुद्दों को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर लगातर हमलावर हैं. वहीं, बुधवार को उन्होंने विपक्षी बैठक को लेकर सीएम नीतीश को आड़े हाथों लिया.

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan)ने बिहार के पिछड़ेपन और दुर्दशा के लिए मुख्यमंत्री नीतीश को कसूरवार ठहराया है. चिराग ने बुधवार को कहा कि 18 वर्षों के कार्यकाल में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने केवल बिहार की आवाम को बेवकूफ बनाया है. विकास के नाम पर लूट को बढ़ावा दिया है. धरातल पर जो थोड़ा-बहुत विकास दिख रहा है, वह केन्द्र सरकार की देन है. नीतीश कुमार ने बस केन्द्र की योजनाओं पर अपने नाम का लेबल चिपकाया है. अभी उन पर विपक्षी एकता का नशा सवार है. वह देशाटन कर रहे हैं, उन्हें लगता है कि विपक्षी एकता की नाव पर सवार होकर वह पीएम बन जाएंगे.

नीतीश कुमार से बड़े-बड़े सियासी सूरमा हैं- चिराग पासवान 

चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार अपने कार्यकाल को स्वघोषित सुशासन कह लें या अपने हाथों से अपनी पीठ चाहे जितना थपथपा लें, सच्चाई तो यह है कि उन्होंने बिहार के विकास के लिए कभी सोचा ही नहीं. 18 साल से तो बस कुर्सी बचाने के गुणा-गणित में ही लगे रहे हैं और आगे भी वही कर रहे हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि वह जिस विपक्षी एकता का ख्वाब देख रहे हैं वह इतना आसान नहीं है. विपक्षी एकता अगर बन भी गई तो दूसरे दलों में नीतीश कुमार से बड़े-बड़े सियासी सूरमा हैं, जिनके आगे इनकी दाल नहीं गलेगी.

चिराग ने नीतीश को कई मुद्दों पर घेरा

आगे लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से पूछा कि नीतीश कुमार बताएं कि उनके 18 वर्षों के कार्यकाल के बाद भी बिहारी पलायन करने पर मजबूर क्यों हैं? बिहारियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर इलाज के लिए दूसरे प्रदेशों में क्यों जाना पड़ता है? क्यों आज भी बिहार में जान-माल की सुरक्षा की गारंटी नहीं है?

ये भी पढ़ें: Anand Mohan News: CM नीतीश के लिए 'भविष्यवाणी', आनंद मोहन की जुबानी, विपक्षी एकता पर कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget