एक्सप्लोरर

Bihar Politics: चिराग पासवान का CM नीतीश कुमार पर बड़ा हमला, फूलपुर से चुनाव लड़ने के सवाल पर कह दी ये बात

Chirag Paswan on CM Nitish Kumar: चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. नीतीश कुमार को सोचना चाहिए. अगर वो इस पर ध्यान नहीं दे सकते हैं तो इस्तीफा दे देना चाहिए.

पटना: जमुई सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर बीते सोमवार को तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बैनर लगवाते हैं कि बिहार में दिखा, देश में भी दिखेगा. बिहार में तो इतना ज्यादा अपराध दिख रहा है तो क्या पूरे देश को अपराध का गढ़ बनाएंगे? इस दौरान नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश की फूलपुर सीट से चुनाव लड़ने के चर्चे पर भी हमला बोला. कहा कि उत्तर प्रदेश में उनके एक विधायक भी जीत कर नहीं आए. वे जानते हैं कि बिहार में वो जीत नहीं सकते हैं.

चिराग ने आगे कहा कि नीतीश कुमार को जहां से चुनाव लड़ना है लड़ सकते हैं, लेकिन अभी वह बिहार के मुख्यमंत्री हैं और जिस तरह से प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो गए हैं उस पर उनको सोचना चाहिए. अगर वो ये नहीं कर सकते हैं तो उनको इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने बेगूसराय की घटना पर कहा कि बिहार में ऐसी घटनाएं हो रही हैं कि हमने कभी सोचा भी नहीं था. अपराधी बेखौफ होकर अंधाधुंध फायरिंग कर रहे हैं. मुख्यमंत्री पीड़ितों से मिलने तक नहीं जाते हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime News: स्कूल जाने के दौरान छात्रा को उठाया, बांका में 6 दिनों तक होता रहा रेप, दरिंदों ने मांग तक भर दी

राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

चिराग पासवान ने कहा कि वो बिहार के राज्यपाल से मिलेंगे और प्रदेश में जिस तरह से अपराध बढ़ रहे हैं उस पर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करेंगे. कई राज्यों में जेडीयू नेताओं के विलय पर उन्होंने कहा कि पूरे देश के जेडीयू नेताओं में असंतोष बढ़ा है. देश के बाकी राज्यों में जेडीयू को छोड़कर दूसरी पार्टी में विलय कर रहे हैं. बिहार में भी जेडीयू नेताओं में असंतोष बढ़ चुका है क्योंकि बिहार में जेडीयू विधायक उनके ही खिलाफ चुनाव लड़े थे जिनके साथ आज नीतीश कुमार ने मिलकर सरकार बनाई है.

सांसद चिराग पासवान ने कहा कि पूर्व विधायकों को डर है कि आने वाले चुनाव में उनका टिकट कटेगा तो ऐसे में निश्चित तौर पर अब बिहार में भी जल्द ही संभावना दिख रही है. उन्होंने कहा कि पूरे देश के जेडीयू नेता यह जान चुके हैं कि अब जेडीयू का कोई अस्तित्व नहीं है इसलिए वो पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Motihari News: मोतिहारी में पत्नी की गला रेतकर हत्या, पति ने खुद को भी मारने की कोशिश की, सामने आई ये वजह

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results Live: पटना स्नातक सीट पर JDU के नीरज कुमार जीते, शिक्षक सीट पर RJD का कब्जा
Live: पटना स्नातक सीट पर JDU के नीरज कुमार जीते, शिक्षक सीट पर RJD का कब्जा
Bihar MLC चुनाव: JDU के नीरज कुमार का अनंत सिंह पर तंज, 'खुद जमानत पर हैं और जमानत जब्त की बात कर रहे'
JDU के नीरज कुमार का अनंत सिंह पर तंज, 'खुद जमानत पर हैं और जमानत जब्त की बात कर रहे'
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget