एक्सप्लोरर

Bihar Lok Sabha Elections: चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव को क्यों कह दिया नादान? कहा- 'ऐसे सपने...'

Chirag Paswan Targets Tejashwi Yadav: चिराग पासवान हाजीपुर से उम्मीदवार हैं. उन्होंने कहा कि प्रयास रहेगा कि देश के सबसे विकसित लोकसभाओं में हाजीपुर लोकसभा हो, इसी उद्देश्य के साथ आगे बढ़ रहा हूं.

Chirag Paswan: जमुई से सांसद और इस बार के लोकसभा चुनाव में हाजीपुर से उम्मीदवार चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव पर तंज कसा है. सोमवार (20 मई) को पटना में चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि विपक्ष का जो हाल 2014 में हुआ उससे बुरा 2019 में हुआ और उससे भी बुरा इस बार 2024 में होगा.

इस सवाल पर कि तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि इस बार इंडिया गठबंधन 300 सीट लाएगा इस पर चिराग ने कहा कि कोई बात नहीं है ऐसे सपने देखने में, नादानी में इस तरह की बातें लोग कहते हैं. 2014 और 2019 में भी कही थी. आरजेडी के लिए इससे बुरा क्या हो सकता है कि उनके पास तो एक भी सीट नहीं 2019 में नहीं थी. 2019 में एक सीट किशनगंज कांग्रेस ने जीती थी. इस बार वो सीट भी हमलोग जीत रहे हैं.  

पांचवें चरण के तहत आज सोमवार को हाजीपुर लोकसभा सीट पर चुनाव हो रहा है. इस सीट से चिराग पासवान उम्मीदवार भी हैं. चिराग ने कहा, "जब मैं राजनीति का र भी नहीं जानता था, बचपन में जब घर का पता बच्चों को याद कराए जाता था तब से हाजीपुर का नाम मेरे कानों में गूंजता था. मेरे जन्म से पहले मेरे पिता 1977 से हाजीपुर का प्रतिनिधित्व करते आए हैं हाजीपुर का तो रिश्ता अलग है. ऐसे में मुझे विश्वास है कि जो प्यार मेरे पिता को मिलता था वो मुझे भी मिलेगा."

चिराग ने कहा- अनुभव के आधार पर करेंगे काम

चिराग ने कहा कि विकास और मेरे पिता के नाम हाजीपुर में पर्याय रहे हैं. जो कार्य उन्होंने किए हैं उसको आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ निकला हूं. प्रयास रहेगा कि देश के सबसे विकसित लोकसभाओं में हाजीपुर लोकसभा हो, इसी उद्देश्य के साथ आगे बढ़ रहा हूं. जमुई में 10 सालों तक काम किया. इस लोकसभा क्षेत्र को 99वें पायदान से पहले पायदान पर लेकर आया. यह नीति आयोग की रिपोर्ट है. ऐसे में कार्य करने का अनुभव है. मानता हूं कि हाजीपुर में इसी अनुभव के आधार पर कार्य को धरातल पर उतारा जाए.

यह भी पढ़ें- KK Pathak News: केके पाठक ने दे दिया आदेश, 'मिशन दक्ष' के लिए परीक्षा की तिथि जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget