एक्सप्लोरर

Nawada News: प्यार के दुश्मन बने मुखिया तो प्रेमी युगल ने Video जारी कर मांगी मदद, कहा- हमने अपनी मर्जी से शादी की, लेकिन...

मुखिया ने कहा, " हमने प्रेमी जोड़े से अपील की थी कि वे हमारी इज्जत और सम्मान को देखते हुए ऐसा काम नहीं करें क्योंकि वो एक जनप्रतिनिधि हैं. लेकिन उन लोगों ने मेरी बात नहीं मानी और प्रेम विवाह कर लिया."

नवादा: बिहार के नवादा जिले में इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. वायरल वीडियो में एक प्रेमी युगल दिख रहा है, जो मुखिया पर जान से मारने की धमकी देने और उनके परिजनों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा रहा है. वायरल वीडियो में लड़की अपना नाम निशा कुमारी बता रही है, जो जिले के पकरीबरामा थाना क्षेत्र के धेवधा पंचायत के राजवरिया गांव की रहने वाली है. 

मुखिया सहित तीन लोगों पर आरोप

वहीं, वीडियो में दिख रहे युवक ने खुद को नीतीश कुमार बताया है, जो जिले के कोनंदपुर पंचायत के थालपोश गांव का रहने वाला है. वीडियो में दोनों काफी डरे-सहमे नजर आ रहे हैं. प्रेमी युगल का कहना है कि दोनों ने अपने परिवार की मर्जी से प्रेम विवाह किया है. उनके विवाह से परिजनों को कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन लड़की के गांव के मुखिया संदीप राजवंशी, सिंटू कुमार और रंजीत कुमार उन्हें और उनके परिजन को जान से मारने की धमकी देते हैं. साथ ही मारपीट भी करते हैं.

 

आरोपित मुखिया ने कही ये बात

मुखिया की धमकी से सहमे प्रेमी युगल ने वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई है. इस संबंध में जब पकरीबरावां थानाध्यक्ष से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस तरह का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है. वहीं, जब इस संबंध में मुखिया से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लड़की उनकी भतीजी है. 

मुखिया ने कहा, " हमने प्रेमी जोड़े से अपील की थी कि वे हमारी इज्जत और सम्मान को देखते हुए ऐसा काम नहीं करें क्योंकि वो एक जनप्रतिनिधि हैं. लेकिन उन लोगों ने मेरी बात नहीं मानी और प्रेम विवाह कर लिया. लेकिन उन्होंने दोनों को किसी तरह की कोई धमकी नहीं दी है. उन्होंने वीडियो में जो आरोप लगाया है, वो बिल्कुल बेबुनियाद है."

यह भी पढ़ें -

Bihar News: बिहार के सात लोगों की पंजाब में जलकर मौत, एक ही परिवार के थे सभी, बड़े बेटे की होने वाली थी शादी

Bihar News: अलग-अलग सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, परिजनों में मचा कोहराम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
Xप्लेन: असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की कैटेगरी में क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? यहां पढ़ें
असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की कैटेगरी में क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर?

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Embed widget