एक्सप्लोरर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बजट क्यों पसन्द आया ! जानिए उनकी जुबानी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आम बजट की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के आलोक में 41 प्रतिशत राशि राज्य सरकारों को दी जायेगी.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए आम बजट की तारीफ की है. नीतीश ने कहा कि कोरोना महामारी और राजस्व संग्रहण में दिक्कतों के बावजूद केंद्र सरकार द्वारा संतुलित बजट पेश किया गया है. यह स्वागत योग्य है. उन्होंने कहा कि मैं संतुलित बजट पेश करने के लिए केंद्र सरकार को बधाई देता हूं.

नीतीश कुमार ने कहा कि ''साल 2021-22 के लिये 34.8 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है, जो वर्ष 2020-21 के अनुमानित बजटीय खर्च 30.42 लाख करोड़ रुपये से अधिक है. 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के आलोक में 41 प्रतिशत राशि राज्य सरकारों को दी जायेगी.''

बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि ''स्वास्थ्य क्षेत्र में 2 लाख 23 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था की गयी है, जो पिछले साल से 137 फीसदी अधिक है. साथ ही नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ वर्ल्ड हेल्थ की स्थापना की जायेगी.'' उन्होंने कहा कि ''सरकार ने उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत एक करोड़ अतिरिक्त परिवारों को एलपीजी सिलेंडर देने का निर्णय लिया है, जो स्वागत योग्य है.''

वायु प्रदूषण रोकने के लिए राशि दी जाएगी- नीतीश

सीएम ने कहा कि ''स्वास्थ्य प्रक्षेत्र में 2 लाख 23 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है, जो गत वर्ष से 137 प्रतिशत अधिक है. साथ ही नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वर्ल्ड हेल्थ की स्थापना की जाएगी.'' नीतीश ने कहा कि ''देश में वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ सात मेगा टेक्सटाइल पार्क अगले तीन सालों में प्रारंभ करने की योजना है, इससे लोगों को रोजगार मिलेगा साथ ही निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा.''

नीतीश ने कहा कि ''विकास वित्तीय संस्थान की स्थापना की जाएगी और इसके लिए अलग से कानून लाया जाएगा.'' उन्होंने कहा कि ''सौर एवं नवीकरणीय उर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है. वायु प्रदूषण रोकने के लिए राशि दी जाएगी, यह देश के पर्यावरण की रक्षा की दिशा में अच्छा कदम है.''

इससे पहले बजट को लेकर आरजेडी नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने सरकार पर तंज कसा. ट्विटर के माध्यम से उन्होंने अच्छे दिन के नारे पर भी कटाक्ष किया है. तेज प्रताप यादव ने ट्विटर पर लिखा, ''आज का बजट, गांव की जमीन बेचकर शहर में मोटरसाइकिल खरीदी और कहा अच्छे दिन आ गए.''

वित्त मंत्री सीतारमण ने टैबलेट से पढ़ा बजट भाषण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लीक छोड़ते हुए इस बार आम बजट कागजी दस्तावेज के बजाय टैबलेट से पढ़ा. सीतारमण 2021-22 का बजट पेश करते हुए सत्ता पक्ष की दूसरी कतार में रहीं. इस बार का बजट कागज पर प्रिंट नहीं हुआ है. बजट दस्तावेज सभी सांसदों समेत आम जनता के लिये डिजिटल स्वरूप में उपलब्ध कराया जाने वाला है.

यह भी पढ़ें-

Budget 2021: तेज प्रताप यादव का तंज- 'जमीन बेचकर मोटरसाइकिल खरीदी और कहा अच्छे दिन आ गए'

चिराग पासवान ने की बजट की तारीफ, कहा- इससे संतुलित बजट नहीं हो सकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget