एक्सप्लोरर

Chicken Pox Case: सुपौल में चेचक का प्रकोप, बच्चे-महिला समेत दो दर्जन से ज्यादा बीमार, मेडिकल टीम कर रही कैंप

Bihar News: मरौना प्रखंड की बेलही पंचायत के वार्ड नंबर एक और दो में दर्जनों लोग बीमार हैं. प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने कहा कि इसे लेकर टीम कैंप कर रही. लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है.

सुपौल: जिले के मरौना प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बेलही पंचायत के वार्ड नंबर एक और दो में दो दर्जन से अधिक बच्चे और युवक चेचक के बीमारी से संक्रमित हो गए हैं. चेचक की यह बीमारी बड़ी तेजी के साथ वार्ड नंबर एक और दो में फैल रही है. इसे लेकर वार्ड एक और दो के लोगों में खौफ है. चेचक की बीमारी खासकर महिलाओं और बच्चों में हो रही है. किसी की जान माल का नुकसान तो नहीं है, लेकिन बढ़ते प्रकोप से लोग भयभीत हैं. बुधवार को प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने इसे लेकर कई जानकारियां दीं.

लोगों को दी जा रही साफ सफाई में रहने की सलाह

मेडिकल टीम के द्वारा लगातार सभी लोगों की जांच की जा रही है. चेचक बीमारी से ग्रसित लोगों को साफ-सफाई में रहने की सलाह दी गई है. कहा कि सभी लोगों को विटामिन ए, पैरासिटामोल के साथ साथ एंटीबायोटिक की दवा खानी है. ये लोगों को डॉ. की ओर से दी जा रही है. मौके पर उपस्थित आशा कार्यकर्ता ललित देवी और फूल कुमारी देवी ने बताया कि चेचक बीमारी से ग्रसित सभी लोगों की देखभाल की जा रही है. साथ ही साफ-सफाई में रहने की सलाह भी दी जा रही है.

प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने सतर्कता की कही बात

इस बारे में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. सीके प्रसाद ने बताया कि स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य कर्मी को निर्देश दिया गया है. एएनएम की तैनाती कर दी गई है. जरूरत की दवाएं दी जा रही हैं. जल्द ही पूरे इंफेक्टेड एरिया में टीकाकरण कराया जाएगा. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. सभी बीमार लोगों का ख्याल रखा जा रहा है और उनकी देखभाल अस्पतालों में की जा रही है.

प्राथमिक स्वास्थ्य उप केंद्र में पद स्थापित एएनएम सुषमा कुमारी ने इस बारे में बताया कि चांदनी कुमारी (दो वर्ष), प्रिंस कुमार (छह वर्ष), रानी कुमारी (10 वर्ष), आंचल कुमारी (चार वर्ष), योगेंद्र कुमार (11 वर्ष), परवेज आलम सात वर्ष, मो. अख्तर (चार वर्ष), अविनाश कुमार (दो वर्ष), राजा बाबू (सात वर्ष), नंदनी कुमारी (छह वर्ष), नंद किशोर कुमार (छह वर्ष) समेत दो दर्जन से अधिक पुरुष, महिलाएं और बच्चे इस बीमारी से ग्रसित हैं. बताया कि एक सप्ताह से यह बीमारी लोगों में फैली है. फिलहाल सभी लोग खतरे से बाहर हैं.

यह भी पढ़ें- VIDEO: आइए न हमरा बिहार में... बीजेपी ने वीडियो सॉन्ग के जरिए दिखाई सूबे की हालत, सरकार पर तीखा प्रहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget