एक्सप्लोरर

बिहार: छठ पर भीड़ से निपटने के लिए स्टेशनों पर व्यापक तैयारी, स्पेशल ट्रेनों की संख्या 12 हजार

Chhath Puja 2025: सभी प्रमुख टर्मिनलों पर बनाए जा रहे होल्डिंग एरिया का निर्माण गुरुवार रात तक पूरा कर लिया जाएगा. इसके बाद ईसीआर व्यवस्था की एक ड्रेस रिहर्सल करेगा.

छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हाजीपुर मुख्यालय वाले पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) जोन के सभी स्टेशनों पर व्यापक व्यवस्था की गई है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार (22 अक्टूबर, 2025) को यह जानकारी दी. पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने कहा कि रेलवे की प्राथमिकता यात्रियों के आगमन और प्रस्थान को सुगम बनाना तथा किसी भी अप्रिय घटना से बचाव सुनिश्चित करना है.

उन्होंने बताया कि इस वर्ष छठ विशेष ट्रेनों की संख्या 7,500 से बढ़ाकर 12,000 कर दी गई है। आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में लोग छठ मनाने के लिए बिहार पहुंचेंगे. उनके स्वागत और आगमन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. हालांकि, वास्तविक चुनौती तब आएगी जब त्योहार के बाद वे अपने कार्यस्थलों पर लौटेंगे. वापसी की अवधि काफी सीमित होती है, लेकिन उसके लिए भी तैयारियां अंतिम चरण में हैं.

आज रात तक पूरा हो जाएगा होल्डिंग एरिया का निर्माण कार्य

रेलवे अधिकारी ने बताया कि सभी प्रमुख टर्मिनलों पर बनाए जा रहे होल्डिंग एरिया (अस्थायी प्रतीक्षालय) का निर्माण गुरुवार (23 अक्टूबर, 2025) रात तक पूरा कर लिया जाएगा. इसके बाद ईसीआर व्यवस्था की एक ड्रेस रिहर्सल करेगा.

पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने कहा, "पाटलिपुत्र रेल परिसर से केंद्रीय स्तर पर निगरानी की जाएगी. सभी मंडल कार्यालयों में भी इसी तरह की व्यवस्था की गई है, ताकि स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही पर नजर रखी जा सके."

उन्होंने बताया कि इस वर्ष इस क्षेत्र में विशेष ट्रेनों की संख्या में काफी वृद्धि की गई है, जिससे लोग बिहार के सुदूर इलाकों तक केवल रेल मार्ग से पहुंच सकेंगे. दूसरी ओर कहा कि यदि बिना आरक्षण वाले यात्रियों की संख्या अधिक हुई तो प्रमुख टर्मिनलों से कई बिना घोषणा वाली विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी. उन्होंने बताया कि इस बार छठ पूजा के दौरान अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी. हमने छठ के दौरान और उसके बाद सुरक्षित एवं सुचारू यात्रा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है. रेलवे के कर्मचारी इस दिशा में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर CJP की दो टूक, 'भरोसे को…'
बिहार में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर CJP की दो टूक, 'भरोसे को…'
सिवान प्रोटेस्ट में AK47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, कई राउंड किए थे फायर
सिवान प्रोटेस्ट में AK47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, कई राउंड किए थे फायर
छपरा हिंसा पर एक्शन: 186 नामजद, 2500 अज्ञात पर FIR; 56 गिरफ्तार
छपरा हिंसा पर एक्शन: 186 नामजद, 2500 अज्ञात पर FIR; 56 गिरफ्तार
'अगर CJP बिहार आई तो...', क्या बोले जन सुराज चीफ प्रशांत किशोर?
'अगर CJP बिहार आई तो...', क्या बोले जन सुराज चीफ प्रशांत किशोर?

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget