एक्सप्लोरर

Chhath Puja 2023: कभी गरीबों का घर बसाया तो कभी कराई बेटियों की शादी, अब छठ पर किन्नर समाज ने किया ये काम

Chhath 2023: सपना किन्नर ने कहा कि जो भी रुपये मिलते हैं उसमें से कुछ बचाते हुए इस तरह के नेक कार्यों में हमलोग लगा देते हैं. कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है.

समस्तीपुर: ऐसे तो लोग किन्नर समाज को अलग नजरिए से देखते आ रहे हैं, लेकिन इनका काम घर-घर जाकर हर खुशी में ढोल बजाकर पैसे लेना ही नहीं बल्कि मदद करना भी है. बिहार के समस्तीपुर में एक किन्नर समाज वर्षों से कमजोर लोगों की मदद करता आ रहा है. इस समाज ने कभी बेटियों की शादी कराई तो कभी किसी का घर बसाया, अब चार साल से छठ व्रतियों की मदद कर रहा है.

लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ को लेकर समस्तीपुर के भूतनाथ मंदिर परिसर में बुधवार (15 नवंबर) को किन्नर समाज ने गरीब छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री, साड़ी, सूप आदि का वितरण करते हुए मिसाल पेश की है. सपना किन्नर ने बताया कि वह बीते चार साल से इस काम को करती चली आ रही है.

Chhath Puja 2023: कभी गरीबों का घर बसाया तो कभी कराई बेटियों की शादी, अब छठ पर किन्नर समाज ने किया ये काम

सपना ने कहा कि उसका समाज हर खुशी के मौके पर लोगों के घर-घर जाकर ढोल बजाते हुए शामिल होता है. उससे जो रुपये मिलते हैं उसमें से कुछ बचाते हुए इस तरह के नेक कार्यों में हमलोग लगा देते हैं. छठ जैसे महापर्व में ही नहीं बल्कि किसी गरीब बच्ची की शादी-ब्याह, गरीब का घर बनाना हो तो इसमें भी बढ़ चढ़कर हमलोग थोड़ा बहुत सहयोग करते हैं.

किन्नर लाली ने कहा- 'हम भी इंसान हैं...'

बताया कि अभी हाल में ही मोहनपुर में अगलगी की घटना हुई थी. इसमें पीड़ित परिवार के बीच जाकर चावल, दाल, चीनी, कपड़ा देकर सहयोग किया गया था. सपना किन्नर के ग्रुप में शामिल किन्नर लाली ने कहा कि हमारे समाज को अलग नजरिए से देखा जाता है. हम भी इंसान ही हैं कोई आसमान से टपक कर नहीं आए हैं.

लाली ने कहा कि हमारा मानना है कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है. लोगों की खुशियों में जो कुछ दाता देते हैं उसी में से कुछ बचाकर समाज की सेवा में सहयोग करते हैं. हम माता रानी से मांगते हैं कि जो भी हमें दें उसे हम इसी तरह लोगों की सेवा में लगाते रहें. किन्नर समाज की पहल की हर तरफ तारीफ हो रही है.

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2023: पटना में छठ पूजा पर 19 और 20 तारीख को बदला रहेगा रूट, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget