एक्सप्लोरर

Chhath Puja 2023: पटना में छठ पूजा पर 19 और 20 तारीख को बदला रहेगा रूट, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Chhath Puja Traffic Advisory: अग्निशामक, एंबुलेंस, शव वाहन और छठ व्रतियों के वाहनों के लिए कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा. 19 नवंबर की दोपहर 12 बजे से लेकर शाम के सात बजे तक ये नियम लागू रहेंगे.

पटना: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को देखते हुए राजधानी पटना के ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है. 19 और 20 नवंबर को रूट बदला रहेगा. 19 नवंबर की दोपहर 12 बजे से लेकर शाम के सात बजे तक ये नियम लागू रहेंगे. वहीं सुबह के अर्घ्य को लेकर रविवार की देर रात से 20 नवंबर की सुबह आठ बजे तक कई इलाकों में वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकेगी. इस संबंध में मंगलवार (14 नवंबर) को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है. हालांकि अग्निशामक, एंबुलेंस, शव वाहन और छठ व्रतियों के वाहनों के लिए कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा.

अशोक राजपथ पर यातायात परिचालन की व्यवस्था

कारगिल चौक से पूरब दीदारगंज तक किसी भी प्रकार के वाहनों का परिचालन नहीं होगा.

अशोक राजपथ के सभी एंट्री प्वाइंट को बंद कर दिया जाएगा. सिर्फ खजांची रोड से पटना कॉलेज या साइंस कॉलेज परिसर में वाहनों की पार्किंग के लिए मात्र छठ व्रतियों के वाहनों का परिचालन होगा.

कारगिल चौक से पश्चिम शाहपुर तक छठ व्रतियों के सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन होगा.

19 नवंबर को 02:00 बजे अपराहन से संध्या 05:30 बजे तक एवं 20 नवंबर को 03:00 बजे पूर्वाहन से 06:00 बजे पूर्वाहन तक दीघा मोड़ से आशियाना दीघा रोड में उत्तर से दक्षिण की ओर वाहनों का परिचालन नहीं होगा. उक्त अवधि में ये सभी वाहन रामजीचक मोड़ से नहर रोड होते हुए बेली रोड जा सकेंगे.

इस रास्ते से जाएं गाय घाट की ओर

गाय घाट की ओर जाने के लिए गाड़ियां पुरानी बाइपास या न्यू बाइपास से सीधे धनुकी मोड़, शीतला माता मंदिर या बिस्कोमान गोलंबर से गाय घाट की ओर जा सकती हैं. नजदीक के निर्धारित पार्किंग स्थल में वाहन को पार्क करेंगे.

बाइपास थाना मोड़ से चौक शिकारपुर आरओबी होकर छठ व्रतियों के वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहन (तीन पहिया वाहन सहित) का प्रवेश वर्जित रहेगा. कंगन घाट/चौक मोड़ जाने वाले सिर्फ छठ व्रती वाले वाहनों को सिटी स्कूल के पास रोक कर सिटी स्कूल परिसर, चौक एवं मंगल तालाब परिसर में पार्क कराया जाएगा और वहां से छठ व्रती पैदल घाट तक जाएंगे.

चौक शिकारपुर आरओबी से पूरब मोर्चा रोड/पूरब दरवाजा की ओर जाने वाले छठ व्रतियों के वाहन को गुरु गोविंद सिंह आरओबी के नीचे एवं पटना साहिब स्टेशन के पास पार्क कराया जाएगा. वहां से छठ व्रतियों एवं श्रद्धालु पैदल घाट तक जाएंगे.

न्यू बाइपास करमलीचक मोड़ से पटना सिटी आने वाले सभी प्रकार के वाहन (तीन पहिया वाहन सहित) के प्रवेश पर रोक रहेगा.

दीदारगंज से अशोक राजपथ में सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहन (तीन पहिया वाहन सहित) का प्रवेश वर्जित रहेगा. सिर्फ छठ व्रती के वाहन प्रवेश करेंगे और कटरा बाजार समिति के प्रांगण में पार्क कराया जाएगा. यहां से छठ व्रती एवं श्रद्धालु पैदल घाट तक जाएंगे.

जेपी सेतु की तरफ के रूट के बारे में जानें

जेपी सेतु पर 19 नवंबर को दोपहर दो बजे से शाम के 6.30 बजे तक सोनपुर/छपरा से पटना और पांच बजे शाम से सात बजे तक पटना से सोनपुर/छपरा की ओर यातायात का नहीं परिचालन होगा.

इसी तरह 20 नवंबर को 03:00 बजे पूर्वाहन से 06:00 बजे पूर्वाहन तक सोनपुर/छपरा से पटना और 06:00 बजे पूर्वाह्न से 08:00 बजे पूर्वाहन तक पटना से सोनपुर/छपरा की ओर यातायात का परिचालन नहीं होगा.

जेपी सेतु से पटना की ओर आने वाले वाहनों को गंगा पथ पर नीचे नहीं आने दिया जाएगा. ये सभी वाहन सीधे जेपी सेतु के एप्रोच पथ से अशोक राजपथ पर जा सकेंगे.

आमजनों से अनुरोध किया गया है कि जेपी सेतु होकर सोनपुर/छपरा/हाजीपुर जाने के लिए उक्त अवधि में महात्मा गांधी सेतु का प्रयोग किया जाए. आकस्मिक वाहनों के लिए रूपसपुर नहर रोड का प्रयोग किया जा सकता है.

न्यू बाइपास एवं अन्य मार्ग पर यातायात परिचालन की व्यवस्था

19 नवंबर को 10:00 बजे पूर्वाहन से 20 नवंबर को 10:00 बजे पूर्वाह्न तक की अवधि में पूरब बाढ़/मोकामा से पटना आने वाले भारी वाहनों (ट्रकों) का परिचालन फतुहा ओवरब्रिज से 02 किमी पश्चिम से यू-टर्न लेकर एनएच-30 होते हुए बिहटा सरमेरा पथ से होगा.

बिहटा से पूरब आने वाले भारी वाहन (ट्रक) कन्हौली मोड़ से बिहटा-सरमेरा पथ होते हुए न्यू बाइपास में फतुहा ओवरब्रिज के पास आएंगे.

नगर बस सेवा: पटना जंक्शन, जीपीओ होते हुए बेली रोड से दानापुर या खगौल जाने वाली बस कारगिल चौक पर नहीं आकर गांधी मैदान गेट नं-10 के अंदर पार्क की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'जीतन राम मांझी को दिमाग नहीं, मुसहर के नाम पर कलंक', CM नीतीश कुमार के मंत्री रत्नेश सदा का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म
बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म, पढ़ें काम की खबर
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget