एक्सप्लोरर

Chhath Puja Special Trains: जयनगर-आनंद विहार के बीच चलेगी ये छठ स्पेशल ट्रेन, एक क्लिक में जानिए रूट और टाइम-टेबल

Chhath Puja Special Trains: जयनगर-आनंद विहार के बीच रेलवे ने छठ स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इसकी जानकारी पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने दी है.

Chhath Puja 2023 Special Train: जब भी छठ की बात होती है तो बिहार से बाहर रहने वालों के सामने सबसे बड़ी समस्या टिकट को लेकर होती है. बिहार के इस महान पर्व में हर कोई घर आना चाहता है. कई बार टिकट की वजह से भी लोग नहीं आ पाते हैं. रेलवे की ओर से चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेन की सीटें तक फुल हो जाती हैं. हालांकि हर साल रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन चलाई जाती है. एक बार फिर जयनगर और आनंद विहार टर्मिनल (Jaynagar-Anand Vihar Terminal) के बीच एक जोड़ी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन (Chhath Puja Special Train) चलाने का निर्णय लिया गया है.

इस रूट से होकर चलेगी यह छठ स्पेशल ट्रेन

छठ पूजा के उपरांत यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा के लिए रेलवे ने दरभंगा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-गोरखपुर के रास्ते स्पेशल ट्रेन के परिचालन का निर्णिय लिया है. ऐसे में दिल्ली से बिहार आने वालों के लिए इस ट्रेन का लाभ मिल सकेगा. जिन यात्रियों को इस रूट पर वो इससे आ सकते हैं.

जानिए छठ पूजा स्पेशल ट्रेन का टाइम-टेबल

05557 जयनगर-आनंद विहार छठ स्पेशलगाड़ी संख्या 05557 जयनगर-आनंद विहार स्पेशल दिनांक 21.11.2023 से 05.12.2023 तक प्रत्येक मंगलवार को जयनगर से 06.00 बजे खुलकर 06.28 बजे मधुबनी, 07.20 बजे दरभंगा, 08.25 बजे समस्तीपुर, 09.45 बजे मुजफ्फरपुर, 10.40 बजे हाजीपुर रूकते हुए अगले दिन 05.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.

05558 आनंद विहार-जयनगर छठ स्पेशल: गाड़ी संख्या 05558 आनंद विहार-जयनगर स्पेशल दिनांक 22.11.2023 से 06.12.2023 तक प्रत्येक बुधवार को आनंद विहार से 07.30 बजे खुलकर अगले दिन 01.10 बजे हाजीपुर, 02.10 बजे मुफ्फरपुर, 03.20 बजे समस्तीपुर, 04.40 बजे दरभंगा, 05.30 बजे मधुबनी रुकते हुए 06.30 बजे जयनगर पहुंचेगी.

अप एवं डाउन दिशा में यह पूजा स्पेशल ट्रेन उपरोक्त स्टेशनों के साथ ही छपरा, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, मुरादाबाद एवं गाजियाबाद स्टेशनों पर भी रुकेगी. इस ट्रेन में साधारण श्रेणी के 20 कोच तथा एसएलआर के 02 कोच होंगे. इसकी जानकारी पुमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने दी है. इसके पहले भी कई पूजा स्पेशल ट्रेनों की रेलवे की ओर से सूचना जारी की गई है. आने वाले वक्त में और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी.

यह भी पढ़ें- Bihar News: झाझा-देवघर के बीच नई स्पेशल पैसेंजर ट्रेन, पटना-झाझा मेमू भी देवघर तक जाएगी, देखें पूरी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद पर JDU की प्रतिक्रिया, 'कांग्रेस देश की…'
वंदे मातरम् विवाद पर JDU की प्रतिक्रिया, 'कांग्रेस देश की…'
लखीसराय: 8 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
लखीसराय: 8 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश

वीडियोज

Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget