एक्सप्लोरर

Chhath Puja 2023: आज छठ के तीसरे दिन ढलते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, घाटों पर देखी जा रही भीड़

Chhath Puja: पटना के डिएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह पटना के सभी घाटों पर खुद निरीक्षण कर रहे हैं. पटना में 108 घाट हैं. इनमें से 98 घाटों पर जिला प्रशासन ने छठ मनाने की व्यवस्था की है.

Chhath Puja 2023 Third Day: लोक आस्था के महापर्व छठ (Chhath) का रविवार को तीसरे दिन है. रविवार को भगवान सूर्य देव को पहला अर्घ्य दिया जाएगा. रविवार को छठव्रती डूबते सूर्य को अर्ध्य देंगे. छठ को लेकर पूरे बिहार (Bihar) में जोश और उमंग देखा जा रहा है. वहीं प्रदेश की राजधानी पटना (Patna) के सभी गंगा घाट छठ की अर्ध्य के लिए तैयार हो चुके हैं. कई घाटों पर अभी से ही भीड़ देखी जा रही है. लोग गंगा घाट से जल घर ले जाने में जुटे हैं. दरअसल, गंगाजल से घर पर फल को धोया जाएगा और ठेकुआ का प्रसाद बनाया जाएगा.

पटना में 108 घाट हैं
शाम को डूबते सूर्य को अर्ध्य देते समय सूप पर छठ का मुख्य प्रसाद ठेकुआ रखा जाता है. इसको लेकर महिलाएं रविवार सुबह से ही ठेकुआ बनाती दिखीं. इतना ही नहीं छठव्रती के साथ घर के अन्य सदस्य भी ठेकुआ बनाने में जुटे दिखे. पूरे पवित्रता के साथ छठ का मुख्य प्रसाद ठेकुआ बनाया जाता है. दूसरी ओर छठ के लिए गंगा घाट में कोई दिक्कत ना हो, इसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. पटना के डिएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह पटना के सभी घाटों पर खुद निरीक्षण कर रहे हैं. पटना में 108 घाट हैं. इनमें से 98 घाटों पर जिला प्रशासन ने छठ मनाने की व्यवस्था की  है.

छठ की पूजा करने के लिए घाट तैयार
जो घाट छठ की पूजा करने के लायक हैं, वह पूरी तरह सज धज कर तैयार हैं. सभी घाटों पर बेरिकेटिंग साफ-सफाई, सुरक्षा की व्यवस्था पंडाल से घेरा बनाया गया है. सभी घाटों और लिंक रोडों पर जिला प्रशासन से की ओर से लाइट की व्यवस्था की गई है. यही नहीं रात्रि में गंगा घाट के आसपास चकाचौंध रोशनी की भी व्यवस्था हो चुकी है. गंगा घाट पर की जाने वाली व्यवस्था में  जिला प्रशासन के अलावा स्थानीय लोग भी बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं. लोग रविवार सुबह से ही घाटों की सफाई करने में जुटे दिखे. स्थानीय लोग केले का पत्ता और ईख से अपने घाटों को सजाने में जुटे हैं.

IND vs AUS Final: ईशान किशन के पिता ने भारत की जीत के लिए की छठी मइया से प्रर्थना, बोले- 'इंडिया को हरा पाना असंभव'

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह को लेकर सुधाकर सिंह का बड़ा दावा, JDU का होगा अंत!
अनंत सिंह को लेकर सुधाकर सिंह का बड़ा दावा, JDU का होगा अंत!
‘कसम खाकर बताएं CM-अशोक चौधरी’, अनंत सिंह ने क्यों उठाया गद्दारी का मुद्दा?
‘कसम खाकर बताएं CM-अशोक चौधरी’, अनंत सिंह ने क्यों उठाया गद्दारी का मुद्दा?
‘फारूक अब्दुल्ला भारत के दुश्मन’, कांग्रेस पर भी बरसे गिरिराज सिंह
‘फारूक अब्दुल्ला भारत के दुश्मन’, कांग्रेस पर भी बरसे गिरिराज सिंह
मोकामा में 35 साल से दबदबा, कभी खुद तो कभी पत्नी विधायक; कौन हैं अनंत सिंह?
मोकामा में 35 साल से दबदबा, कभी खुद तो कभी पत्नी विधायक; कौन हैं अनंत सिंह?

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget