एक्सप्लोरर

Chhath Puja 2023: नवादा में पवित्रता पूर्वक प्रसाद बनाकर व्रतियों ने किया खरना, MLA अरुणा देवी और नीतू सिंह ने भी की पूजा

Chhath Puja: विधायक अरुणा देवी और नीतू सिंह ने काफी पवित्रता पूर्वक खरना का प्रसाद बनाकर छठ मईया की पूजा आराधना की. वहीं, बाद में खरना प्रसाद को इष्ट मित्रों में बांटा गया.

नवादा: लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व (Chhath Puja) के दूसरे दिन शनिवार को व्रतियों ने मिट्टी के नवनिर्मित चूल्हे पर आम की लकड़ी व गाय के गोबर से बने उपले का जलावन कर खरना का प्रसाद बनाई. पहले व्रतियों ने खुद खरना किया. बाद में प्रसाद को इष्ट मित्रों में बांटा गया. इस मौके पर विधायक अरुणा देवी ने अपने मायके कोचगांव में काफी पवित्रता पूर्वक खरना का प्रसाद बनाकर छठ मईया की पूजा आराधना की. वहीं, इसके साथ ही हिसुआ से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह भी अपनी आवास पर खरना की पूजा की. विधायक नीतू सिंह ने कहा कि हमारे देश में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की समृद्ध परंपरा व संस्कृति है. प्रकृति के साथ मानव के जुड़ाव का संदेश देने वाला छठ पर्व इसी समृद्ध परंपरा का जीवंत उदाहरण है.

सूर्यमंदिर तालाब घाट पर छठव्रती ने प्रसाद बनाकर किया खरना 

वहीं, कई व्रतियों ने अपनी मन्नतों के अनुसार शान्तिपुरम सूर्यमंदिर तालाब घाट पर प्रसाद बनाकर खरना किया. पर्व को लेकर दूर दराज में नौकरी पेशा करने वाले लोग छठ पूजा में शामिल होने अपने घर पहुंचे हैं. जबकि बड़ी संख्या में व्रती छठ पूजा को लेकर नालंदा के बड़गांव, औरंगाबाद के देव और नवादा के हड़िया आदि सूर्य मंदिर में अर्ध्य देने गई हैं. वहीं, स्थानीय घाटों पर भी कुछ परिवार अपने छोटे बच्चों का मुंडन संस्कार की तैयारी में जुटा है.

सूर्यास्त होने पर ’खरना’ का अनुष्ठान होता है

बता दें कि परिवार की समृद्धि और कष्टों के निराकरण के लिए इस महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को दिन भर बिना जलग्रहण किए उपवास रखने के बाद सूर्यास्त होने पर ’खरना’ का अनुष्ठान होता है. उसके बाद दूध और गुड़ से खीर का प्रसाद बनाकर उसे सिर्फ एक बार खाया जाता है. जब तक चांद नजर आएगा, तब तक ही छठव्रती जल ग्रहण कर सकेंगी और उसके बाद से उनका करीब 36 घंटे का निराहार व्रत शुरू हो जाएगा. वहीं, व्रतियों द्वारा गाए जा रहे छठ गीत से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है. बिहार की सड़कों और बाजारों में भी रौनक है. दउरा, सूप, नारियल, ईख समेत फलों की बिक्री के लिए दुकानों में भीड लगी है. लोग दुकानों में घी, गुड़, गेहूं और अरवा चावल की खरीदारी कर रहे हैं.

ये भी पढे़ं: Chhath Puja: क्रिकेटर ईशान किशन की मां धूमधाम से करती हैं छठ पूजा, एबीपी न्यूज़ से बातचीत में वर्ल्ड कप को लेकर जताई ये इच्छा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर में जमीन विवाद में बहा खून, वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या
भोजपुर में जमीन विवाद में बहा खून, वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
IIT खड़गपुर में छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
IIT खड़गपुर में छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी! पोती को बचाने गई दादी को बोलेरो से कुचला
छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी! पोती को बचाने गई दादी को बोलेरो से कुचला

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget