एक्सप्लोरर

छठ का त्योहार बनाएगा बिहार में BJP सरकार, प्लानिंग ऐसी कि...

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी अभी से तैयारी में जुट गई है. बीजेपी छठ के समय को लेकर प्लानिंग कर रही है. बीजेपी ने दो नेताओं को जिम्मेदारी दी है.

Bihar Election 2025: एक बिहारी चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न हो, छठ के दौरान अपने घर पहुंचने की हर मुमकिन कोशिश करता है. मुश्किल चाहे जितनी आए, पैसे चाहे जितने लग जाएं, बात चाहे नौकरी पर ही क्यों न बन आए, लेकिन एक बिहारी छठ के वो दो-चार दिन अपने घर ही गुजारना चाहता है. और इस बार बिहार के विधानसभा चुनाव में बिहारियों के इसी छठ प्रेम का फायदा उठाने की कोशिश में सब के सब जुटे हुए हैं. 

चुनाव आयोग की कोशिश है कि जो बिहारी छठ में घर आए, वो वोट देकर ही जाए लेकिन सियासी दलों की कोशिश है कि जो बिहारी छठ में घर आए, वो उसे ही वोट देकर जाए और इस कोशिश में अभी तक की सबसे बड़ी बढ़त बीजेपी को मिलती हुई दिख रही है. 

बिहार में बहार होने और नीतीशे कुमार होने की बात तब बेमानी लगने लगती है जब छठ के दौरान लोग भेड़-बकरियों की तरह धंसे हुए, एक-दूसरे से गुत्थमगुत्था होते हुए ट्रेन, बस, जीप, कार जो भी मिल जाए, उससे घर पहुंचने को बेकरार रहते हैं. और ये भीड़ इस बात की गवाही देती है कि बिहार में परिवार के लिए दो रोटी का जुगाड़ भी तभी होगा, जब बिहार के लोग बिहार के बाहर किसी दूसरे राज्य में रोजगार करेंगे. लेकिन बिहार में सरकार तभी बनेगी, जब बिहार के बाहर रोजगार करने वाले लोग बिहार लौटकर वोट करेंगे. 

वोटर्स का गणित
चुनाव आयोग की मानें तो 24 जून 2025 तक बिहार में कुल वोटर हैं 7 करोड़ 89 लाख 69 हजार 844. राउंड फिगर मान लें 8 करोड़ और बिहार के बाहर रहने वाले वोटरों की संख्या है करीब-करीब तीन करोड़. यानी कि बिहार के कुल वोटर का करीब-करीब 37 फीसदी हिस्सा बिहार के बाहर है और ये वो आंकड़ा है जो अगर किसी को एकमुश्त वोट दे दे तो उसकी सरकार बननी तय है.

लिहाजा बीजेपी की नजर इन सभी तीन करोड़ वोटर पर है, जो देश के अलग-अलग राज्यों में मौजूद हैं. और इसके लिए बीजेपी ने करीब 150 नेताओं की टीम बनाई है, जो इन प्रवासी वोटरों को न सिर्फ चुनाव के दौरान बिहार आने के लिए प्रेरित करेगी, बल्कि कोशिश इस बात की भी है कि ये वोटर बीजेपी को ही वोट करें. 

बीजेपी का प्लान

इस काम की जिम्मेदारी मिली है बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और दुष्यंत गौतम को जो बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के साथ मिलकर उन परिवारों की पहचान कर रहे हैं, जो बिहार से बाहर हैं. बीजेपी नेताओं की ये टीम बिहार विधानसभा चुनाव का प्रचार बिहार में न करके देश के अलग-अलग राज्यों के उन जिलों में करेगी, जहां बिहार के ये वोटर मौजूद हैं.


छठ का त्योहार बनाएगा बिहार में BJP सरकार, प्लानिंग ऐसी कि...

बीजेपी की कोशिश है कि उसके नेता कम से कम एक बार व्यक्तिगत तौर पर ऐसे वोटर से मुलाकात कर लें. और उसके बाद फोन करके उन्हें बिहार आने और बीजेपी के लिए वोट करने को कहें. मीडिया रिपोर्ट्स तो यहां तक कहती हैं कि बीजेपी ने बाकायदा सवालों की एक लिस्ट भी तैयार कर ली है और उन सवालों के जरिए बीजेपी समर्थकों की अलग से पहचान की भी कोशिश की जा रही है. 

बाकी केंद्र में बीजेपी की सरकार है और बिहार में बीजेपी समर्थित सरकार है तो इन वोटरों को देश के अलग-अलग हिस्सों से बिहार वापस लाने के लिए रेलवे की जो सहूलियत हो सकती है, उम्मीद है कि केंद्र के निर्देश में उसे भी पूरा किया जाएगा ताकि प्रवासी वोटरों को बिहार आने में कोई दिक्कत न हो.

चुनाव आयोग पर नजर

हालांकि सबकुछ चुनाव आयोग के बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान पर निर्भर है कि बिहार में चुनाव कब होंगे और चुनावी तारीख से छठ पूजा की तारीख में कितना अंतर आएगा. साल 2020 में बिहार में तीन चरणों में चुनाव हुए थे. 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को जबकि छठ पूजा वोटिंग खत्म होने के 10 दिन बाद थी. अब इस बार छठ पूजा 25 अक्टूबर को है. यानी कि साल 2020 की तुलना में करीब एक महीने पहले. 

तो क्या चुनाव आयोग भी एक महीने पहले चुनाव करवाने को तैयार है. क्योंकि बिहारी छठ के लिए तो सारी मशक्कत कर सकता है, नौकरी दांव पर लगा सकता है, अपनी सारी बचत को एक झटके में खर्च कर सकता है, लेकिन वोट देने के लिए अगर उसे अलग से बिहार जाना पड़े तो वो एक बार नहीं एक हजार बार सोचेगा. ऐसे में अगर चुनाव छठ के वक्त नहीं होते तो बीजेपी के सारे किए कराए पर पानी भी फिर सकता है.

अविनाश राय एबीपी लाइव में प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. अविनाश ने पत्रकारिता में आईआईएमसी से डिप्लोमा किया है और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ग्रैजुएट हैं. अविनाश फिलहाल एबीपी लाइव में ओरिजिनल वीडियो प्रोड्यूसर हैं. राजनीति में अविनाश की रुचि है और इन मुद्दों पर डिजिटल प्लेटफार्म के लिए वीडियो कंटेंट लिखते और प्रोड्यूस करते रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget