एक्सप्लोरर

Chhapra Lynching: छपरा में पिटाई से युवक की मौत के बाद धारा 144 लागू, भारी संख्या में पुलिस तैनात, लोगों ने की आगजनी

Bihar News: मांझी थाना क्षेत्र में धारा 144 लागू हुआ है. जनवरी में मुखिया प्रतिनिधि के लोगों ने तीन शख्स को पीटा था जिसमें एक की मौत हो गई. मामले को लेकर भारी उपद्रव हो रहा है.

पटना: छपरा के मांझी थाना क्षेत्र में मुखिया प्रतिनिधि पति के लठैतों ने तीन व्यक्तियों की बेरहमी से पिटाई की थी जिसमें एक की मौत हुई थी. इस मामले ने पूरी तरह से तूल पकड़ लिया है. घटना को लेकर बिहार पुलिस एक्शन मोड में दिख रही है. रविवार को ही पटना पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी कर मांझी प्रखंड क्षेत्र में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू किया गया है. इसका उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए वीडियोग्राफर रखे गए हैं और गड़बड़ी करने वाले लोगों और उसमें संलिप्त लोगों का लगातार वीडियो बनाया जाएगा.

मुखिया पति के घर और पोल्ट्री फार्म में लगाई आग

वहीं स्थिति को नियंत्रण करने के लिए जिला की पुलिस के अलावा बाहर के जिले से बीएएसपी और एसटीएफ आदि बल मंगवा कर भारी संख्या में मांझी थाना क्षेत्र प्रतिनियुक्ति की गई है. तीनों युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद मांझी प्रखंड के अन्य गांव के लोग भी गुस्से में है. रविवार को आक्रोशित लोगों ने मुबारकपुर पंचायत की सीधरिया टोला में मुखिया पति विजय यादव के पोल्ट्री फार्म को आग के हवाले कर दिया था और विजय यादव के घर में भी आग लगाई गई थी. इसके अलावा तीन अन्य घरों को आग के हवाले कर दिया था. वाहनों की क्षति पहुंचाई गई थी. पुलिस पर उग्र भीड़ ने पथराव भी किया जिसमें एक महिला और एक पुरुष पुलिसकर्मी जख्मी भी हो गए थे. हंगामा लगभग तीन घंटे तक चला था. इसके बाद पटना पुलिस मुख्यालय ने बड़ा एक्शन लिया है.

दो लोगों की गिरफ्तारी

दो फरवरी गुरुवार को मुबारकपुर पंचायत के मुखिया पति विजय यादव के कुछ लठैतों ने उनके पोल्ट्री फार्म में बंधक बनाकर जमकर लाठी-डंडे से बरसाए थे. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि दो व्यक्ति का पटना में अभी भी इलाज चल रहा है. इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हुआ उसके बाद मुबारकपुर के अलावा अन्य गांव के लोग भी आक्रोशित हो गए. हालांकि पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी अभियुक्त अतुल राय और अप्राथमिकी अभियुक्त अभिषेक उर्फ करण सहित कुल दो लोगों को गिरफ्तार किया है. सारण एसपी ने जांच के बाद मांझी थानाध्यक्ष देवानंद को निलंबित कर दिया है. साथ ही उपद्रव करने वाले को चिह्मित करके एफआईआर दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें- Watch: मुजफ्फरपुर में लड़की को दिनदहाड़े उठाया, थाने में शिकायत नहीं, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget