एक्सप्लोरर

MLC चुनाव में RJD के साथ हो गया खेला! रिजल्ट में गड़बड़ी का पार्टी ने लगाया आरोप, EC से की जांच की मांग

भाई वीरेंद्र ने विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि गत चुनाव में जो गड़बड़ी हुई थी, इस बार भी वही गड़बड़ी हुई है. ऐसे में हमने शिकायत की है. आयोज ने आश्वासन दिया है कि कोई गड़बड़ी नहीं होगी.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के बाद अब आरजेडी (RJD) ने बिहार विधान परिषद चुनाव में भी अधिकारियों पर उनके साथ बेईमानी करने का आरोप लगाया है. गुरुवार को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद आरजेडी का एक प्रतिनिधि दल पटना स्थित चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचा और वोटों की गिनती में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की. साथ ही इस बाबत स्थानीय चुनाव आयोग अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा.

चुनाव आयोग ने दिया आश्वासन 

प्रतिनिधि दल का नेतृत्व कर रहे पार्टी विधायक और प्रवक्ता भाई वीरेंद्र (Bhai Virendra) ने कहा कि सहरसा, बेगूसराय और दरभंगा सीट से पार्टी कार्यकर्ताओं ने हमें ये फीडबैक दी है कि वहां के अधिकारी हमारी पार्टी के विरोध में कार्य कर रहे हैं, जिसकी शिकायत करने हम निर्वाचन आयोग पहुंचे. वहीं, उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने आश्वासन दिया है कि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं होगी. मामले पर संज्ञान लिया जाएगा और लोकतांत्रिक तरीके से सभी प्रक्रिया चलेगी.

Chaiti Chhath 2022: चैती छठ का पहला अर्घ्य आज, पटना शहर में दो दिन के लिए ट्रैफिक रूट में बदलाव, देखें नया प्लान

वहीं, महुआ विधायक मुकेश रौशन (Mukesh Raushan) पर लगे आरोप के संबंध में उन्होंने कहा कि अभी हम इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकते हैं. प्रत्याशी पार्टी कार्यालय में लिखित आवेदन देंगे, जिसके बाद जांच होगी. जांच परिणाम के आधार पर कार्रवाई होगी. भाई वीरेंद्र ने विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि गत चुनाव में जो गड़बड़ी हुई थी, इस बार भी वही गड़बड़ी हुई है. ऐसे में हमने शिकायत की है. 

आरजेडी ने छह सीटों पर हासिल की जीत

बता दें कि इस बार के चुनाव में आरजेडी ने छह सीटों पर जीत हासिल की है. पार्टी के जिन उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है, उनके नाम इस प्रकार हैं -

1. पटना-कार्तिकेय कुमार (आरजेडी)

2. सिवान- विनोद जायसवाल (आरजेडी)

3. मुंगेर जमुई शेखपुरा- अजय कुमार सिंह (आरजेडी)

4. गया जहानाबाद अरवल- रिंकू यादव (आरजेडी) 

5. पश्चिम चंपारण-सौरभ कुमार (आरजेडी)

6. सहरसा मधेपुरा सुपौल- डॉ. अजय कुमार सिंह (आरजेडी)

यह भी पढ़ें -

Bihar Crime News: सीवान में रिटायर्ड आरपीएफ जवान और उसके बेटे की हत्या, आपसी रंजिश में गोली मारकर उतारा मौत के घाट

बिहार में MLC चुनाव का परिणाम आने से पहले ही मैदान छोड़कर भागा RJD का यह उम्मीदवार, अपनी पार्टी पर ही लगाया गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget