एक्सप्लोरर

Chaiti Chhath 2025: नहाए खाए से आज लोक आस्था के महापर्व चैती छठ की शुरुआत, गंगा घाट पर दिखा श्रद्धालुओं का उत्साह

Chaiti Chhath 2025: नहाए खाए को लेकर आज सुबह से ही गंगा घाटों पर छठव्रती और उनके परिजनों को भीड़ देखी गई. छठ का प्रसाद बनाने वाले घर के अन्य सदस्य भी पूरी शुद्धता से प्रसाद बनाते हैं.

Chaiti Chhath 2025: लोक आस्था के महापर्व चैती छठ की शुरुआत आज मंगलवार को नहाए खाए से शुरू हो रही है. छठ महापर्व चार दिनों का अनुष्ठान होता है इसमें शुद्धता का विशेष ख्याल रखा जाता है और कोई भी काम पूरे शुद्ध तरीके से किया जाता है. इसमें छठव्रती के अलावा घर के अन्य सदस्य जो छठ में भाग लेते हैं वह भी पूरी शुद्धता का ख्याल रखते हैं. छठव्रती पहले दिन आज नहाए खाए को लेकर गंगा स्नान या कोई भी नदी में शुद्ध जल से स्नान करके नहाए खाए करती है. 

इसमें कद्दू की सब्जी, चने की दाल, अरवा चावल का विशेष महत्व माना जाता है. आज कई जगहों पर नहाए खाए के दिन को कद्दू भात भी कहा जाता है. आज के दिन के प्रसाद को पूरी शुद्धता के साथ बनाते हैं और पूजन पाठ करके ग्रहण करते हैं, तथा अपने इष्ट मित्रों को प्रसाद ग्रहण करने के लिए बुलाते हैं.

2 अप्रैल को छठव्रती खरना करेंगी
नहाए खाए को लेकर सुबह से ही गंगा घाटों पर छठव्रती और उनके परिजनों को भीड़ देखी गई. क्योंकि छठ का प्रसाद बनाने वाले घर के अन्य सदस्य भी पूरी तरह शुद्ध होकर ही प्रसाद बनाते हैं. कई लोग प्रसाद बनाने में गंगाजल का भी इस्तेमाल करते हैं तो अधिकांश लोग शुद्ध पानी चापाकल का प्रयोग करते हैं. नहाय खाय के बाद कल बुधवार 2 अप्रैल को छठव्रती खरना करेंगी, जिसमें पूरे दिन उपवास रहकर गंगाजल और दूध तथा गुड़ के साथ बने खीर और रोटी का प्रसाद से खरना करेगी. उसके बाद कुछ भी नहीं खाना, यहां तक की जल भी ग्रहण नहीं कर सकते.

36 घंटे का निर्जला उपवास रखेंगी छठव्रती
इसके बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास रखकर व्रती गुरुवार को डूबते सूर्य का अर्ध्य देगी और शुक्रवार की सुबह उगते सूर्य का अर्ध्य देकर व्रत की समाप्ति करेगी. अभी बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और तापमान बढ़ा हुआ है. ऐसे में छठव्रती के लिए यह पर्व काफी कठिन रहेगा क्योंकि इतनी गर्मी में पानी तक पीने की परंपरा इस छठ में नहीं होती है.

यह भी पढ़ें: ‘20 मिनट में 18 बार लिया लालू यादव का नाम, डर दिख रहा था’, अमित शाह के भाषण पर RJD नेता का तंज

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहन भागवत को देश में अशांति की आशंका, मनोज झा बोले- यह गांधी का देश...
मोहन भागवत को देश में अशांति की आशंका, मनोज झा बोले- यह गांधी का देश...
संजय राउत ने शेयर किया अल्बानिया का वीडियो, बिहार BJP ने दिया करारा जवाब
संजय राउत ने शेयर किया अल्बानिया का वीडियो, बिहार BJP ने दिया करारा जवाब
पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget