एक्सप्लोरर

पांडुका-श्रीनगर पुल के निर्माण को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, इन राज्यों से बढ़ेगी बिहार की कनेक्टिविटी

इस पुल के बन जाने से बिहार के रोहतास जिले के दक्षिणी इलाकों का सीधे झारखंड से सम्पर्कता हो जाएगी. इससे उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ जाने में भी सहूलियत होगी.

पटना: बिहार के रोहतास जिले के दक्षिणी हिस्से में रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. अब जल्द ही उनकी झारखंड समेत उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ से कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी. दरअसल, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार ने बिहार और झारखंड राज्य को जोड़ने वाली पांडुका-श्रीनगर पुल के निर्माण को मंजूरी दे दी है.

सोन नदी पर दो लेन पुल के निर्माण को स्वीकृति देते हुए मंत्रालय ने सेन्ट्रल रोड और इन्फ्रास्ट्रवार फण्ड के अंतर्गत 204.24 करोड़ रुपये की राशि की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है. यह पुल 2.15 किमी लम्बा होगा. इस पुल का निर्माण कार्य बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की ओर से किया जाएगा.

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने सूबे के रोहतास जिले को झारखंड से जोड़ने वाले इस पुल के निर्माण के लिए डीपीआर बनाने का आदेश दिया आदेश दिया था. इसी क्रम में पथ निर्माण विभाग ने डीपीआर बना कर भारत सरकार को भेजा था. भारत सरकार की ओर से दी गई प्रशासनिक स्वीकृति के बाद अब इस पुल के निर्माण कार्य की निविदा जारी की जाएगी.

गौरतलब है कि इस पुल के बन जाने से बिहार के रोहतास जिले के दक्षिणी इलाकों का सीधे झारखंड से सम्पर्कता हो जाएगी. इससे उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ जाने में भी सहूलियत होगी. यह पुल डेहरी ऑन सोन से दक्षिण लगभग 70 किमी दूरी पर अवस्थित होगा.

मालूम हो कि पांडुका घाट पुल, डेहरी ऑन सोन से अकबरपुर यदुनाथपुर पथ के माध्यम से सम्पर्कता प्रदान करेगा. इस पुल के बन जाने से राज्य के अघौड़ा पहाड़ी क्षेत्र के गांवों के लोगों को आवागमन में विशेष मदद मिल पाएगी. उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सड़क संपर्कता सुनिश्चित करने में इस पुल का महत्वपूर्ण योगदान होगा.

इस पुल के बन जाने से बालू, पत्थर और अन्य खनिजों के परिवहन में व्यापक सहुलियत होगी. पथ निर्माण विभाग द्वारा अगले तीन वित्तीय वर्षों में इस पुल का निर्माण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है. सोन नदी पर बिहार राज्य की सीमा में यह छठा पुल होगा. इसके पहले पांच पुल पहले से मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें -

नीतीश कुमार को सदन में बोलने नहीं देंगे तेजस्वी यादव! जानें- क्या है पूरा मामला? शाहनवाज हुसैन बोले- कुरान की आयतों पर वसीम रिजवी की याचिका की निंदा करती है बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget