एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार को सदन में बोलने नहीं देंगे तेजस्वी यादव! जानें- क्या है पूरा मामला?

अपने संबोधन के दौरान हंगामा कर रहे मंत्रियों से पहले तेजस्वी ने बैठ जाने का आग्रह किया. लेकिन वो नहीं मानें, जिसके बाद तेजस्वी यादव बिफर गए और कहा कि अगर ऐसा कीजियेगा तो मुख्यमंत्री को सदन में बोलने नहीं देंगे. चाहे जो हो जाए.

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान मंगलवार को फिर एक बार मंत्रियों के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के संबोधन के दौरान बिहार सरकार में गन्ना मंत्री प्रमोद कुमार खड़े हो गए और कल की घटना को लेकर तेजस्वी से माफी मांगने की मांग करने लगे. अपने संबोधन के दौरान हंगामा कर रहे मंत्रियों से पहले तेजस्वी ने बैठ जाने का आग्रह किया. लेकिन वो नहीं मानें, जिसके बाद तेजस्वी यादव बिफर गए और कहा कि अगर ऐसा कीजियेगा तो मुख्यमंत्री को सदन में बोलने नहीं देंगे. चाहे जो हो जाए.

विधानसभा अध्यक्ष ने दी नसीहत

तेजस्वी का ये कहना था कि सदन में हंगामा होने लगा. सत्ताधारी दल के नेताओं और मंत्रियों ने उनकी बात पर कड़ी आपत्ति जताई. वहीं, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने उन्हें टोकते हुए पूछा, " आप क्या ये धमकी दे रहे हैं? अगर धमकी दे रहे हैं तो समझ लीजिए सदन में ये सब नहीं चलता. सदन में धमकी की कोई जगह नहीं है. ना ही किसी को धमकी देने का अधिकार है."

मंत्री प्रमोद राय ने कही ये बात

दरसअल, सदन की कार्यवाही के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गृह विभाग के बजट पर कटौती प्रस्ताव पेश कर रहे थे. इस दौरान वे बिहार में अपराध की स्थिति पर बोल रहे थे. इसी बीच वे एक बार फिर बिना नाम लिए मंत्री रामसूरत राय से जुड़े मुद्दे पर चर्चा करने लगे. इसी बीच मंत्री प्रमोद कुमार खड़े हो गए और कल की घटना के लिए उनसे माफी मांगने को कहा.

अपने व्यवहार के लिए खेद प्रकट करें तेजस्वी 

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि तेजस्वी नियमों और सिद्धांतों की बात कर रहे हैं, लेकिन कल जो उन्होंने सदन का अपमान किया, असंवैधानिक भाषा का प्रयोग किया इसके लिए उन्हें सदन के सभी सदस्यों के सामने खेद प्रकट करना चाहिए. मैं पांच बार विधायक रहा हूं, दलित समाज से आता हूं और उनके पिता के साथ जेल भी गया हूँ.

इस पर नेता प्रतिपक्ष ने जवाब दिया कि अगर कल सही जवाब दे दिया होता तो ऐसी नौबत नहीं आती. मैंने कोई अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं किया है. आज भी मैं उस बात को दोहराने को तैयार हूँ. ये कहकर उन्होंने फिर एक बार ये बात दोहराई की कैसे-कैसे लोगों को मंत्री बनाया गया है. इसी पर मंत्री हंगामा करने लगे, जिसके बाद तेजस्वी ने चेतावनी दी कि अगर ऐसे कीजियेगा तो मुख्यमंत्री को सदन में बोलने नहीं देंगे.

यह भी पढ़ें - 

बिहार: सोए अवस्था में गार्ड की हत्या, कारोबारी को भी अपराधियों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

बिहार: मोतिहारी में पैक्स अध्यक्ष की हत्या, अपराधियों ने दिनदहाड़े दुकान में घुसकर मारी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget