एक्सप्लोरर

वैभव सूर्यवंशी के शतक पर समस्तीपुर में मना जश्न, जमकर फोड़े गए पटाखे, क्या बोले कोच और अंपायर?

Vaibhav Suryavanshi News: राजस्थान की तरफ से 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. उनके शतक की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस पर 8 विकेट से जीत दर्ज की.

Vaibhav Suryavanshi Latest News: राजस्थान के जयपुर में सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस पर आठ विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की. राजस्थान की तरफ से 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. वैभव सूर्यवंशी बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं. महज 14 साल की उम्र में 35 बॉल पर शतक लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने सबका दिल जीत लिया है. वैभव सूर्यवंशी की इस उपलब्धि का समस्तीपुर के पटेल मैदान में जमकर आतिशबाजी की गई. एक-दूसरे को मिठाई खिलाई गई.

इस दौरान बचपन में वैभव सूर्यवंशी के क्रिकेट कोच रहे ब्रिजेश कुमार प्रभास ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि पटेल मैदान का बच्चा इस मुकाम तक पहुंचा है. उन्होंने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की है, उनपर बहुत गर्व महसूस हो रहा है. पूरा समस्तीपुर शहर आज खुशी मना रहा है. आने वाले वक्त में थोड़ा नियंत्रण करें, बहुत ही जल्दी वो भारतीय क्रिकेट टीम के साथ खेलें, हमारी यही आशा है.

मेहनत का नतीजा पूरी विश्व पटल पर दिख रहा- अंपायर
समस्तीपुर बिहार के रहने वाले क्रिकेट अंपायर मुकेश कुमार ने कहा कि वैभव शुरू से ही प्रतिभाशाली रहा है. जब वो हमारे साथ मीडिया कप खेलने जाता था, तब देखने से ही लगता था वो बड़ा खिलाड़ी बनेगा. समस्तीपुर में जब ब्रिजेश के नेतृत्व में उन्होंने खेलना शुरू किया तब काफी मेहनत की. उसकी मेहनत का नतीजा आज पूरी विश्व पटल पर दिख रहा है.

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से वो नीली जर्सी में भारत के लिए भी खेलेगा. आईपीएल तो अभी झांकी है, वैभव सूर्यवंशी बड़ा खिलाड़ी है और बड़ा बनने का मादा भी रखता है. वैभव सूर्यवंशी की उपलब्धि पर उनके गांव ताजपुर में भी जश्न मनाया गया. ग्रामीणों का कहना है कि वैभव ने उनके गांव का मान बढ़ाया है. 

बता दें कि 27 मार्च 2011 को समस्तीपुर के ताजपुर में जन्मे वैभव सूर्यवंशी इस साल आईपीएल में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी है. उन्होंने 6 साल की उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. 

यह भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार में बदला मौसम, बारिश का अलर्ट, आपके जिले में कैसा रहेगा वेदर?

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget